Advertisement Carousel

भेंट-मुलाकात में पूरी हुई सभी की मांगे, कई सौगात दी मुख्यमंत्री बघेल ने

बसना के विभिन्न गांव में लोगों तक पहुंचे

मुख्यमंत्री बघेल, सुनी सभी की फरियाद

बसना। मुख्यमंत्री बघेल अपने प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान महासमुंद जिले के बसना विधासनसभा क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने बसना के ग्राम पिरदा एवं ग्राम गोपालपुर में आम जनता से भेंट मुलाकात की और राज्य शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने भेंट-मुलाकात अभियान के तहत ग्रामीणों से रूबरू होकर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान लोगों की मांगों पर ध्यान देते हुए उन्होंने कई घोषणाएं भी की।

बसना सर्किट हाउस में सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों से मुलाकात

फुलझर अंचल के तेली समाज ने सामाजिक भवन की मांग की, इस पर मुख्यमंत्री ने 20 लाख रुपये की राशि देने की घोषणा की है। मुस्लिम समाज ने व्यापारी महासंघ के लिए फायर ब्रिगेड की मांग की, इस पर मुख्यमंत्री ने 15 लाख रुपये देने की स्वीकृति दी।

इस मौके पर मुख्यमंत्री को सिक्ख समाज ने कृपाण भेंट किया। बसना के ब्राह्मण समाज को आंगन डोम निर्माण के लिए 10 लाख और पिथौरा ब्राह्मण समाज के लिए 20 लाख रुपए की राशि देने की घोषणा।

आंखों में रोशनी नहीं मगर कंठ से फूटते हैं सुरीले स्वर

मुख्यमंत्री ने हरसंभव सहायता के लिए किया आश्वस्त

पिरदा भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में जब मुख्यमंत्री बघेल लोगों से उनकी समस्याओं संबंधित आवेदन लेने खुद पहुंचे तो आठ वर्षीय दृष्टिबाधित बालक हिमांशु पसायत के लिए उसके पिता ने मुख्यमंत्री से मदद मांगी।

ग्राम–जगत के निवासी हिमांशु के पिता प्रमोद पसायत की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है, वे मजदूरी करते हैं, बेटे का इलाज कराना चाहते हैं। हिमांशु की आंखों में रोशनी नहीं है मगर उसके कंठ से सुरीले स्वर फूटते हैं।

वह तीन भाषाओं हिंदी, छत्तीसगढ़ी और उड़िया में सुमधुर गायन करता है। हिमांशु पांच वर्ष की आयु से संगीतमयी प्रस्तुति देता है । मुख्यमंत्री ने हिमांशु के पिता की गुहार सुनी और हिमांशु की हरसंभव सहायता के लिए आश्वस्त किया।

64 करोड़ 13 लाख रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बसना विधानसभा क्षेत्र में 64 करोड़ 13 लाख 92 हजार रुपए के विकासकार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इसमें 32 करोड़ 64 लाख 09 हजार रुपए के 37 विकास कार्यों का भूमिपूजन और 32 करोड़ 59 लाख 83 हजार रुपए के 23 कार्यों का लोकार्पण शामिल है।
भूमिपूजन में नवीन सड़क निर्माण, पुल-पुलिया और महाविद्यालय में अतिरिक्त कक्ष निर्माण आदि कार्य शामिल हैं । लोकार्पण कार्यों में स्कूल भवन निर्माण, आहता निर्माण, सांस्कृतिक भवन निर्माण, सी.सी. रोड, सामुदायिक भवन निर्माण आदि शामिल हैं।

आदिवासी किसान सिदार के घर किया भोजन

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 13 दिसंबर मंगलवार को प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाक़ात के दौरान बसना के ग्राम पिरदा निवासी आदिवासी किसान राजेश सिदार के घर पहुंचकर भोजन किया।सिदार के घर मुख्यमंत्री ने स्थानीय व्यंजनों से भरपूर छत्तीसगढ़ी पारंपरिक भोजन का स्वाद लिया।
मुख्यमंत्री को किसान श्री सिदार के यहाँ कांसे की थाली में लाल भाजी, टमाटर चटनी, हाथ से पिसा मूंग दाल का बड़ा एवं छत्तीसगढ़िया व्यंजन परोसा गया। इस दौरान गृह मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री ताम्रध्वज साहू, बसना विधायक देवेन्द्र बहादुर सिंह एवं उनके साथ राजेश सिदार ने भी भोजन किया।
यहां मुख्यमंत्री बघेल को छोटी बच्ची ने भोजन परोसा इस पर मुख्यमंत्री ने स्नेहपूर्वक उसे थैंक्यू कहा। भोजन करने के पश्चात मुख्यमंत्री ने किसान केदार के परिवार के सभी लोगों से मुलाकात की और उन्हें उपहार भेंट किया।

तहसीलदार निलंबित

भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान तालाब का गलत बंटवारा करने वाले तहसीलदार की शिकायत आने पर, मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने बसना के तहसीलदार रामप्रसाद बघेल को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया