Advertisement Carousel

राज्यपाल उइके ने गणतंत्र दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को किया सम्मानित

नक्सल प्रभावित जिलों में अदम्य साहस और

वीरता का परिचय देने वाले भी सम्मानित

रायपुर। गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी गुरुवार को राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउण्ड में आयोजित मुख्य समारोह में राज्यपाल अनुसुईया उइके ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर संयुक्त परेड द्वारा राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर दी गई। राज्यपाल ने इस अवसर पर प्रदेश जनता के नाम संदेश दिया।

Also read:छत्तीसगढ़ से डोमार, अजय और उषा को पद्मश्री, केंद्र सरकार ने की घोषणा

छत्तीसगढ़ राज्य के नक्सल प्रभावित जिलों में नक्सलियों के विरूद्ध अदम्य साहस एवं वीरता का परिचय देने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रपति का ‘पुलिस वीरता पदक‘ से अलंकृत किया गया। पुलिस वीरता पदक-2022 से मालिक राम, निरीक्षक, जिला-नारायणपुर, अलरिक लकड़ा, निरीक्षक जिला-नारायणपुर, महेन्द्र पोटाई, उप-निरीक्षक, जिला-नारायणपुर, सुक्कू राम नाग, उप निरीक्षक, जिला-नारायणपुर, शहीद जयलाल उईके, प्रधान आरक्षक, जिला-नारायणपुर, शहीद कनेर सिंह उसेण्डी, आरक्षक, जिला-नारायणपुर, श्याम किशोर शर्मा उप निरीक्षक जिला-राजनांदगांव, डॉ. अभिषेक पल्लव पुलिस अधीक्षक जिला-दुर्ग, रामअवतार पटेल उप निरीक्षक जिला-दंतेवाड़ा, डिलेश्वर कुमार सोनवानी, कंपनी कमाण्डर, एसटीएफ बघेरा-दुर्ग, हजारी लाल मौर्य, उप निरीक्षक, जिला-दंतेवाड़ा सुक्कूराम नुरेटी, निरीक्षक, जिला-नारायणपुर, बलराम उसेण्डी निरीक्षक जिला-नारायणपुर, राजकुमार सलाम, सहायक उप निरीक्षक जिला-नारायणपुर, हरिशंकर प्रताप सिंह कंवर, निरीक्षक, विआशा पु.मु. रायपुर, को अलंकृत किया गया।

Also read:गणतंत्र दिवस पर बेरोजगारी भत्ता, एयरोसिटी और नवाचार आयोग सहित कई सौगातों की घोषणा की मुख्यमंत्री बघेल ने

विशिष्ट सेवा के लिये ‘राष्ट्रपति के विशिष्ट सेवा पदक‘ से पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर के पुलिस महानिरीक्षक डॉ. संजीव शुक्ला औऱ पुलिस मुख्यालय के निरीक्षक बिश्नु प्रसाद देशमुख को अलंकृत किया गया।
सराहनीय सेवा हेतु भारतीय पुलिस पदक-2022 से जगदलपुर के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पट्टीलिंगम्, विआशा पुलिस मुख्यालय के पुलिस महानिरीक्षक ओमप्रकाश पाल को, राजेश कुकरेजा पुलिस अधीक्षक जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़, एस.टी.एफ. बघेरा दुर्ग के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय, रतिराम नेताम कंपनी कमांडर 19 वीं पोखरण वाहिनी छसबल,जगदलपुर, उप निरीक्षक, जिला-राजनांदगांव रामनरेश यादव, पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर के सहायक उप निरीक्षक जितेन्द्र सिंह, थाना-परतापुर, जिला-कांकेर के उप निरीक्षक खेमराज जैन, पुलिस मुख्यालय के प्रधान आरक्षक एन.रमैया राव, एस.टी.एफ. बघेरा दुर्ग के प्रधान आरक्षक जयंत कुमार पैंकरा को अलंकृत किया गया।
अनुकरणीय सेवाओं के लिए सराहनीय सुधार सेवा पदक 2022 से केन्द्रीय जेल रायपुर के प्रहरी लेखराम धुरंधर, जिला जेल बेमेतरा के प्रहरी संतराम पुरैना को अलंकृत किया गया।

Also read:छत्तीसगढ़ के 18 पुलिस अफसर व जवान चुने गए गणतंत्र दिवस पर पुलिस मेडल के लिए 

प्रशिक्षण कार्य में उल्लेखनीय कार्य के लिए यूनियन होम मिनिस्टर मेडल-2023 से सोहन लाल साहू, सहायक जिला अभियोजन अधिकारी, नेताजी सुभाषचन्द्र बोस राज्य पुलिस अकादमी चंदखुरी,अंजली येरेवार उप पुलिस अधीक्षक, पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय, राजनांदगांव, मीना साहू, निरीक्षक पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय, माना रायपुर,संदीप कुमार सिंह प्रधान आरक्षक सीटीजेडब्लू कॉलेज, कांकेर,अनिल कुमार शोरी, प्रधान आरक्षक सीटीजेडब्लू कॉलेज, कांकेर, चंद्रकांत हरबंश, सहायक प्लाटून कमाण्डर, सीटीजेडब्लू कॉलेज, कांकेर, मनोज डहरिया, निरीक्षक (अ), सीटीजेडब्लू कॉलेज, कांकेर, विक्रम सिंह राजपूत, उप निरीक्षक (अ), पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय, राजनांदगांव को अलंकृत किया गया।

Also read:राजभवन से लेकर मंत्रालय तक छत्तीसगढ़ में जगह-जगह ध्वजारोहण

आपदा राहत एवं बचाव कार्य में उल्लेखनीय कार्य के लिए गृह रक्षक व नागरिक सुरक्षा सराहनीय सेवा पदक-2022 से जिला-रायगढ़ के प्लाटून कमाण्डर सुरेश कुमार होता, जिला-रायपुर के हवलदार भगवानो साहू, जिला-बिलासपुर के सैनिक ममता जेहोआस को अलंकृत किया गया।
अग्निशमन सराहनीय सेवा पदक 2022 से अंजनी कुमार तिवारी, फायरमेन, जिला-अंबिकापुर को अलंकृत किया गया।
पुलिस वीरता पदक 2020 अभिषेक मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जिला-रायगढ़, शहीद, मालिक राम निरीक्षक जिला नारायणपुर, महेंद्रसिंह धु्रव उपनिरीक्षक जिला कांकेर को अलंकृत किया गया।

Also read:राष्ट्रीय गणतंत्र दिवस समारोह में रिखी की कला दिख रही राजपथ पर, पहाड़ी कोरवा होंगे छत्तीसगढ़ के दर्शक

सराहनीय सेवा हेतु भारतीय पुलिस पदक-2020 से 11वीं वाहिनी छ.स.ग. सेनानी राजेश कुमार अग्रवाल, जिला-जांजगीर-चांपा के पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल, तीसरी वाहिनी छसबल अमलेश्वर के सहायक सेनानी संजय कुमार दीवान, थाना जामुल दुर्ग के निरीक्षक मोहम्मद याकूब मेमन, जिला-सुकमा के उप निरीक्षक संजय सिंह राजपूत, जिला-दंतेवाड़ा के सहायक उप निरीक्षक सुनीता साहू, 9वीं वाहिनी छसबल दंतेवाड़ा के प्लाटून कमाण्डर हरिविलास जाटव, प्रधान आरक्षक रायगढ़ जय सिंह स्वादू, पुलिस मुख्यालय रायपुर के सहायक उप निरीक्षक बंधु राम नेताम, सायबर सेल जिला-बेमेतरा के सहायक उप निरीक्षक अरविंद कुमार शर्मा, जिला-नारायणपुर के प्रधान आरक्षक स्वर्ण कुमार एक्का को अलंकृत किया गया।

Also read:लौट रही शांति, बदल रहा है बस्तर: बघेल

राज्य वीरता पुरस्कार 2023 से भानबेड़ा, भानुप्रतापपुर, जिला-कांकेर निवासी कुमारी जम्बाबत्ती भुआर्य एवं खल्लारी, जिला-महासमुंद निवासी कुमारी छाया विश्वकर्मा को अलंकृत किया गया।