Advertisement Carousel

राजभवन से लेकर मंत्रालय तक छत्तीसगढ़ में जगह-जगह ध्वजारोहण

राज्य में हर्षोल्लास से मनाया गया गणतंत्र दिवस

रायपुर। छत्तीसगढ़ में गणतंत्र दिवस का आयोजन हर्षोल्लास से हुआ। राज्यपाल अनुसुईया उइके ने 74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर गुरुवार 26 जनवरी की सुबह राजभवन में ध्वजारोहण किया। उन्होंने परेड का निरीक्षण कर सलामी ली। राज्यपाल ने इस अवसर पर राजभवन के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों, उनके परिजनों तथा बच्चों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। राज्यपाल ने बच्चों को चॉकलेट भी बांटे।

Also read:गणतंत्र दिवस पर बेरोजगारी भत्ता, एयरोसिटी और नवाचार आयोग सहित कई सौगातों की घोषणा की मुख्यमंत्री बघेल ने

समारोह में राज्यपाल के सचिव अमृत कुमार खलखो, राज्यपाल के विधिक सलाहकार राजेश श्रीवास्तव, राज्यपाल के उपसचिव दीपक अग्रवाल, एडीसी द्वय विवेक शुक्ला तथा मेजर सिद्धार्थ सिंह सहित राजभवन सचिवालय के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा उनके परिवार के सदस्यगण उपस्थित थे। राजभवन में आयोजित परेड का नेतृत्व परेड कमाण्डर सौरभ उइके ने किया।

गृह मंत्री साहू ने किया ध्वजारोहण

गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने जिला मुख्यालय में आयोजित मुख्य गणतंत्र दिवस समारोह में ध्वजारोहण किया। परेड निरीक्षण कर परेड की सलामी ली उसके बाद मुख्यमंत्री का जनता के नाम संदेश का वाचन किया। समारोह महासमुन्द के मिनी स्टेडियम में आयोजित किया गया था। मंत्री साहू ने रंग बिरंगे गुब्बारें शांति स्वरूप आकाश में छोड़े।

इस अवसर पर संसदीय सचिव एवं विधायक महासमुंद विधायक विनोद चंद्राकर, जिला पंचायत अध्यक्ष उषा पटेल, कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर, पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र छबई, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एस. आलोक एवं अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Also read:राष्ट्रीय गणतंत्र दिवस समारोह में रिखी की कला दिख रही राजपथ पर, पहाड़ी कोरवा होंगे छत्तीसगढ़ के दर्शक

गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने शहीदों के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें साल एवं श्रीफल देकर सम्मानित किया। इसके पश्चात विभिन्न स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। इसके अलावा विभिन्न विभागों के शासकीय योजनाओं एवं गतिविधियों की झांकियों का प्रदर्शन भी किया गया।

इसके साथ ही जिला और पुलिस प्रशासन के उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारी और जवानों तथा एन.सी.सी., एन.एस.एस., स्काउट गाइड के प्लाटून एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देने वाले स्कूल विद्यार्थी टीम को प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड प्रदान कर पुरस्कृत किया गया।

Also read:छत्तीसगढ़ से डोमार, अजय और उषा को पद्मश्री, केंद्र सरकार ने की घोषणा

गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजधानी स्थित मंत्रालय परिसर में अपर मुख्य सचिव रेणु जी पिल्ले ने ध्वजारोहण किया और आयोजित परेड की सलामी ली। इस अवसर पर मंत्रालयीन अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।