Advertisement Carousel

Salman Khan के पास दौड़ता हुआ आया छोटा फैन, फिर जो हुआ, Video देख आप भी कहेंगे ‘बड़े दिल वाला’

बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान (Salman Khan) की फैन फॉलोइंग किसी से छिपी नहीं है। उनका स्टाइल और स्टारडम, दोनों ही बाकी स्टार्स से बिल्कुल अलग है। उनके लिए फैंस की दीवानगी आए दिन देखने को मिल जाती है। एक बार फिर सलमान खान का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उनका बड़ा दिल देखने को मिला। वीडियो देखकर उनके फैंस खूब तारीफ कर रहे हैं।

सलमान की ओर दौड़ के आया छोटा फैन

लॉरेंस बिश्नोई की गैंग से मिल रही धमकियों के बाद से सलमान खान अपनी सेक्योरिटी को लेकर बहुत सतर्क हैं। उनकी सेक्योरिटी भी बढ़ा दी गई है। अपनी टाइट सेक्योरिटी के बीच आज सुबह सलमान एयरपोर्ट पर स्पॉट किए गए। उनको देखकर उनका एक छोटा फैन खुद को रोक नहीं पाया और उनकी ओर दौड़कर पहुंच गया। सलमान ने हाथ मिलाने के लिए बच्चे की ओर हाथ आगे बढाया, लेकिन बच्चा सीधे आकर एक्टर के गले लग गया।

सलमान ने फैन को लगाया गले

सलमान खान ने भी अपना दरिया दिल दिखाते हुए बच्चे को गले लगा लिया और बड़े प्यार से उससे बात की। बच्चे से बात करने के बाद वो एयरपोर्ट के अंदर गए। इस दौरान उन्होंने पैपराजी को भी पोज दिया। सलमान खान के इसी अंदाज के फैंस दीवाने हैं और यही कारण है उनकी हर दिन बढ़ती लोकप्रियता का है। अब सलमान का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और उनके फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

इस फिल्म में आएंगे नजर

बता दें, सलमान खान हाल में ही फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ में नजर आए थे। सलमान खान के साथ पूजा हेगड़े लीड रोल में थी। फिल्म में शहनाज गिल, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम, पलकत तिवारी, जस्सी गिल और वेनकटेश भी थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं कर पाई। फिलहाल सलमान खान फिल्म ‘टाइगर 3’ की तैयारी में जुटे हैं, जिसमें कैमियो रोल में शाहरुख खान भी नजर आने वाले हैं।

सलमान को मिली है Y+ सुरक्षा

दरअसल, गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी थी। इसके बाद से ही सलमान खान को महाराष्ट्र सरकार की ओर से Y+ कैटेगरी की सुरक्षा दी गई।