गुजरात पुलिस ने महिला की हत्या की गुत्थी को सुलझाते हुए, उसकी 17 साल की बेटी को धर दबोचा है. वारदात में शामिल मां के आशिक और उसके दोस्त को भी गिरफ्तार किया गया है. खबर के मुताबिक मृतक मां का जिस युवक से अफेयर चल रहा था, उसे ही 17 साल की उसकी बेटी भी दिल दे बैठी थे.मां द्वारा इस रिश्ते का विरोध किया गया, जिसके चलते उसकी हत्या कर दी गई. मृतका की पहचान लक्ष्मी भट्ट के रूप में हुई है. उसके आशिक का नाम योगेश ज्योतियाना है. वो पेशे से पेंटर है.
Read More : रात को इस तरह सेक्स करने के लिए मजबूर करता था पति, परेशान पत्नी ने उठाया ये खौफनाक कदम
17 साल की बेटी मां के 37 साल के आशिक योगेश को दिल दे बैठी थी. 13 जुलाई को उसने मां की हत्या योगेश और उसके दोस्त नरन जोगी की मदद से कर दी थी. लक्ष्मी भट्ट ने सात साल पहले जितेंद्र भट्ट नामक शख्स से दूसरी शादी की थी. बेटी पहली शादी से पैदा हुई थी. मां का दूसरी शादी के बावजूद योगेश के साथ अफेयर था. बेटी को इस बात की जानकारी थी. वो अक्सर योगेश के साथ उसके पेंटिंग के कार्यक्रम में जाया करती थी. धीरे-धीरे वो योगेश के काफी करीब आ गई.








