Advertisement Carousel

Asia Cup: भारत-पाक मैच बारिश के कारण रद्द हुआ तो क्या टीम इंडिया का नुकसान होगा? जानें पूरा समीकरण

Asia Cup:  एशिया कप 2023 के सबसे बड़े मुकाबलों में से एक भारत और पाकिस्तान के बीच शनिवार को कैंडी के पल्लेकेले इंटरनेशनल स्टेडियम (Pallekele International Cricket Stadium) में होने वाले मुकाबले पर बारिश का बड़ा खतरा मंडरा रहा है। बाबर आजम की अगुवाई वाली टीम ने एशिया कप का शानदार आगाज किया और पहले मैच में उन्होंने नेपाल को 238 रनों के बड़े अंतर से मात दी। रोहित शर्मा की टीम इंडिया अभी तक इस टूर्नामेंट में एक भी मुकाबला नहीं खेली है।

Read More : मां के प्रेमी पर आया बेटी की दिल, रच डाली इतनी बड़ी साजिश 

बारिश से धुला भारत-पाक मैच तो क्या होगा?

Asia Cup:  नेपाल के खिलाफ शानदार जीत के बाद पाकिस्तान की टीम ग्रुप-ए में इस समय टॉप पर है। बाबर आजम की टीम ने नेपाल को बड़े अंतर से हराया था इसलिए उनका नेटरनरेट भी बहुत अच्छा है। ऐसे में अगर भारत-पाक मैच बारिश की वजह से रद्द होता है तो पाकिस्तान सुपर-4 में अपना स्थान पक्का कर लेगा।

पाकिस्तान के खिलाफ मैच अगर बारिश की वजह से धुलता है तो टीम इंडिया के लिए अगला मैच जीतना अहम हो जाएगा। अगर नेपाल की टीम बड़ी उलटफेर करने में कामयाब हुई और भारत को हरा दिया तो रोहित शर्मा की टीम एशिया कप 2023 से बाहर हो जाएगी।

Read More : Shyam Tandi has joined Congress : छत्तीसगढ़ भाजपा को एक और बड़ा झटका, इस दिग्गज नेता ने थामा कांग्रेस का दामन, बताई ये बड़ी वजह

कैसा है मौसम का मिजाज?

2 सितंबर को होने वाले मैच की बात करें तो कैंडी में मौसम खेल बिगाड़ सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक इस दिन कैंडी में 80 प्रतिशत बारिश होने की संभावना है। पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहेंगे और मैच के दौरान भी बारिश होने का चांस है।

एशिया कप 2023 के लिए भारत-पाकिस्तान की टीम

पाकिस्तान टीम: फखर जमान, इमाम-उल-हक, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), आगा सलमान, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, हारिस रऊफ, फहीम अशरफ, मोहम्मद हारिस , मोहम्मद वसीम जूनियर, अब्दुल्ला शफीक, सऊद शकील, उसामा मीर

टीम इंडिया: रोहित शर्मा (कप्तान), शुबमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, इशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, जसप्रित बुमरा, मोहम्मद सिराज, एक्सर पटेल, सूर्यकुमार यादव , प्रसिद्ध कृष्णा, तिलक वर्मा