Advertisement Carousel

Delhi Vidhan Sabha Chunav 2025 Results Live: चुनाव आयोग ने जारी किए 46 सीटों के रुझान.. इतने सीटों पर बीजेपी का कब्जा, जानें आप और कांग्रेस का हाल

Delhi Vidhan Sabha Chunav 2025 Results Live: नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव की 70 सीटों पर मतगणना शुरू हो गई है। चुनाव के शुरुआती रूझान भी सामने आने लगे हैं। चुनावी मैदान में उतरे 699 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला आज हो रहा है। कई सीटों पर बीजेपी तो कई सीटों पर आम आदमी पार्टी आगे चल रही है। चुनाव आयोग के अनुसार भाजपा 36 सीटों पर आगे चल रही है, AAP 16 सीटों पर आगे है। रुझानों के अनुसार भाजपा बहुमत का आंकड़ा पार कर गई है।

बता दें कि पांच फरवरी को करीब 13 हजार से अधिक पोलिंग बूथ पर मतदान हुआ था। कुल मत प्रतिशत 60.54 फीसदी रहा। मतगणना केंद्रों की निगरानी भी सीसीटीवी के अलावा पर्यवेक्षकों, माइक्रो पर्यवेक्षकों की निगरानी में होगी। स्ट्रांग रूम के ईवीएम को बाहर लाने से लेकर मतों की गिनती तक की प्रक्रिया का वीडियो ग्राफी की जाएगी। कुल पांच हजार कर्मचारियों को मतगणना प्रक्रिया को पूरा करने के लिए लगाया गया है।