Advertisement Carousel

दूसरी शादी के लिए लड़की ढूंढ रहे हैं एक्टर संजय मिश्रा, विधवा, तलाकशुदा सभी चलेगी…

मुंबई। एक्टर संजय मिश्रा जल्द ही एक मजेदार फिल्म में नजर आने वाले हैं। फिल्म का नाम ‘दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी’ है। बुधवार को फिल्म का पोस्टर रिलीज हुआ है। पोस्टर को खुद एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस फिल्म में वो दुर्लभ प्रसाद के किरदार में नजर आएंगे, जो अपने लिए दुल्हन खोजने निकले हैं।

मजेदार अंदाज में शेयर किया पोस्टर

बता दें कि संजय मिश्रा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में फिल्म का पोस्टर शेयर किया है. पोस्टर का अंदाज अखबारों में वर-वधू की तलाश वाले विज्ञापन जैसा है. इसमें दुल्हन की तलाश में कोई युवक नहीं, बल्कि 50-55 वर्षीय पुरुष है. शख्स का नाम है दुर्लभ प्रसाद जो वाराणसी में मुंडन स्पेशलिस्ट ‘नाई’ है। इस पोस्ट को शेयर करते हुए संजय मिश्रा ने कैप्शन लिखा- ‘टैग करें, शेयर करें और जीवनसंगिनी ढूंढने में दुर्लभ प्रसाद का साथ दें. दुल्हन खोज अभियान से जुड़िए. कौन जाने आपका एक शेयर किसी की जिंदगी में प्यार भर दे।