Advertisement Carousel

किराना गोदाम में देर रात लगी भीषण आग, करोड़ों का सामान जलकर राख, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर मौजूद

congress leader murder news,congress leader murder case,congress leader murder incident,congress,congress leader murder in sarangarh,congress leader murder in sarangarh news,congress leader murder news in sarangarh,congress leader murder case in sarangarh,congress leader murder incident in sarangarh,युवा congress leader ने कहा,congress leader shot dead in bilaspur,firing on congress leader in bilaspur,cg congress,congress leader और कार्यकर्ता करेंगे मौन सत्याग्रह

बलौदा बाजार। शहर के लवन रोड स्थित दीपल ट्रेडर्स के किराना गोदाम में देर रात भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि देखते ही देखते पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। घटना में करोड़ों रुपए का किराना सामान जलकर राख हो गया। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की करीब दस गाड़ियां लगातार प्रयास कर रही हैं।

तेल-घी के पीपों की वजह से तेजी से फैली आग

जानकारी के मुताबिक गोदाम में बड़ी मात्रा में तेल, घी के पीपे और अन्य किराना सामान रखा हुआ था। आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट के चलते आग लगी, जिसके बाद ज्वलनशील सामान होने की वजह से आग तेजी से फैल गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग का धुआं काफी दूर से देखा जा सकता था। आग की भयावहता को देखते हुए आसपास के सीमेंट संयंत्रों से भी फायर ब्रिगेड की मदद ली गई। वहीं रायपुर से भी अतिरिक्त फायर ब्रिगेड टीम बुलाने की प्रक्रिया शुरू की गई।

रात 3 बजे मिली आग लगने की सूचना

दुकान मालिक विकास आरतानी ने बताया कि वह रात करीब 9 बजे दुकान और गोदाम बंद कर घर चले गए थे। देर रात करीब 3 से 4 बजे के बीच उन्हें सूचना मिली कि गोदाम में आग लग गई है।

उन्होंने बताया कि जब तक वे मौके पर पहुंचे, तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी और गोदाम में रखा लगभग पूरा सामान जल चुका था। फिलहाल नुकसान का सही आकलन नहीं हो पाया है, लेकिन करोड़ों रुपए के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

पुलिस भी जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल पाया है।

दमकल व्यवस्था पर उठे सवाल

आग बुझाने पहुंची बलौदा बाजार फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी धक्का देकर स्टार्ट करनी पड़ी। इसे लेकर स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग की व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। लोगों का कहना है कि इतने बड़े जिले में आपातकालीन सेवाओं की ऐसी स्थिति गंभीर चिंता का विषय है।

स्थानीय लोगों ने कहा कि एक ओर सरकार विकास के दावे करती है, वहीं दूसरी ओर जरूरी संसाधनों के रखरखाव पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा है। ऐसी लापरवाही किसी बड़े हादसे के समय भारी पड़ सकती है।