रायपुर। राजधानी रायपुर से लगे तुता गांव में अतिक्रमण को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। नकटी गांव की कार्रवाई का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि अब नवा रायपुर डेवलपमेंट अथॉरिटी (NRDA) ने तुता गांव के 35 मकानों पर नोटिस चस्पा कर दिया है। नोटिस के बाद प्रभावित परिवारों में चिंता और दहशत का माहौल है।
नकटी के बाद तुता गांव में बढ़ा विवाद, 35 मकानों पर NRDA का नोटिस, ग्रामीणों में बुलडोजर कार्रवाई का डर












