Advertisement Carousel

Aaj Ka Rashifal 31 October 2025: महीने का आखिरी दिन इन 4 राशियों के लिए रहेगा शुभ, किस्मत देगी बड़ा तोहफा; पढ़ें दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 31 October 2025: आज कार्तिक शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि शुक्रवार का दिन है। नवमी तिथि आज सुबह 10 बजकर 4 मिनट तक रहेगी। उसके बाद दशमी तिथि लग जाएगी। आज पूरा दिन पूरी रात पार करके भोर 4 बजकर 32 मिनट तक वृद्धि योग रहेगा। साथ ही आज शाम 6 बजकर 51 मिनट तक धनिष्ठा नक्षत्र रहेगा। इसके आलावा आज अक्षय नवमी का व्रत किया जायेगा। साथ ही पंचक प्रारम्भ है। यहां जानिए सभी 12 राशियों का आज का राशिफल। इसके साथ ही हर राशि का आज का शुभ रंग और अंक भी बताया गया है।

Birth Death Certificate: छत्तीसगढ़ में अब जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र सिर्फ ऑनलाइन, ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह खत्म

राशिफल-

मेष राशि- आय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। मानसिक स्थिति थोड़ी ऊपर-नीचे रहेगी। प्रेम व संतान मध्यम रहेगा। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। काली वस्तु का दान करना शुभ रहेगा।

वृषभ राशि- व्यापारिक स्थिति थोड़ी नकारात्मक दिख रही है। सीने में विकार संभव है। पिता के स्वास्थ्य पर भी ध्यान दें। पैतृक संपत्ति में कोई रिस्क न लें। स्वास्थ्य व व्यापार दोनों मध्यम है। व्यापार लगभग ठीक है। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ रहेगा।

मिथुन राशि– अपमानित होने का भय रहेगा। यात्रा कष्टप्रद हो सकती है। भाग्य पर भरोसा करके कोई काम न करें। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम-संतान ठीक है। व्यापार मध्यम है। काली जी को प्रणाम करना शुभ रहेगा।

कर्क राशि- परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। बचकर पार करें। कोई रिस्क मत लीजिए। चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। प्रेम-संतान मध्यम। व्यापार मध्यम। काली वस्तु का दान करना शुभ रहेगा।

सिंह राशि- स्वयं के स्वास्थ्य और जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। नौकरी-चाकरी में कोई रिस्क न लें। प्रेम-संतान ठीक ठाक है। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। काली वस्तु का दान करें।

कन्या राशि- शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा लेकिन नकारात्मक दिन गुजरेगा। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम-संतान भी मध्यम है। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ रहेगा।

तुला राशि- बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तूतू-मैंमैं से बचें और कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय अभी रोक दें, नुकसान संभव है। मानसिक स्वास्थ्य गड़बड़ रहेगा। प्रेम-संतान मध्यम रहेगा। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। नीली वस्तु पास रखना शुभ रहेगा।

CGMSC का बड़ा फैसला: ‘ऑफ्लॉक्सासिन ऑर्निडाजोल’ टैबलेट के एक बैच के उपयोग पर तत्काल रोक

वृश्चिक राशि- गृहकलह के बड़े संकेत हैं। भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी में दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। मां के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम-संतान अच्छा रहेगा। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। काली वस्तु का दान करें और पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि- नाक, कान व गला की परेशानी हो सकती है। व्यापारिक उतार-चढ़ाव बना रहेगा। स्वयं के स्वास्थ्य पर अपनों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम-संतान लगभग ठीक है। व्यापारिक स्थिति मध्यम है। काली वस्तु का दान करें।

मकर राशि- धन हानि के संकेत हैं। निवेश बिल्कुल वर्जित है। गंदी भाषा के प्रयोग से बचें। कुटुंबों से न उलझें। स्वास्थ्य में परेशानी दिख रही है क्योंकि मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। प्रेम-संतान अच्छा है। व्यापारिक दृष्टिकोण से करीब-करीब ठीक रहेंगे। काली जी को प्रणाम करना शुभ रहेगा।

कुंभ राशि- घबराहट-बेचैनी बनी रहेगी। नकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। प्रेम-संतान अच्छा है। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- सिरदर्द, नेत्रपीड़ा, अज्ञात भय व खर्च की अधिकता, अनाप-शनाप खर्चें। पार्टनरशिप में दिक्कत। प्रेम-संतान मध्यम। स्वास्थ्य मध्यम। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। शिवजी का जलाभिषेक करें और काली वस्तु का दान करना शुभ रहेगा।