जगदलपुर : शहर के संजय बाजार इलाके से चार वर्षीय बच्ची के अपहरण की घटना सामने आने के बाद बस्तर पुलिस में हड़कंप मच गया। बच्ची के परिजनों ने जैसे ही कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई, पुलिस ने बिना देरी किए तलाश अभियान शुरू कर दिया।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अलग-अलग टीमों का गठन किया और शहर के प्रमुख स्थानों, बाजार क्षेत्रों और आसपास के इलाकों में जांच शुरू कर दी। बच्ची के बाजार से निकलने के दौरान मिले सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने चौक-चौराहों और अन्य स्थानों पर लगे कैमरों की जांच तेज कर दी।
चार साल की बच्ची के अपहरण से मचा हड़कंप, 16 घंटे की तलाश के बाद पुलिस ने सुरक्षित बरामद किया











