बीजापुर। जिले के मिरतुर थाना क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का मामला सामने आया है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि एक शादीशुदा महिला ने अपने साथियों के साथ मिलकर युवक पर जानलेवा हमला कराया और घायल अवस्था में उसे कुएं में फेंक दिया। गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
युवक की हत्या का आरोप: शादीशुदा महिला और उसके साथियों पर केस, पुलिस जांच में जुटी











