रायपुर: सरकार की चेतावनी के बाद अब संविदा कर्मचारियों पर एक्शन शुरू हो गया है। इसी बीच अब 211 कर्मचारियों को एक साथ बर्खास्त किया गया है। ये कार्रवाई छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिलें में हुई है। यहां नेशनल हेल्थ मिशन के कर्मचारियों की सेवा समाप्ति का आदेश जारी किया गया है। कलेक्टर राजेन्द्र काटारा ने ये आदेश जारी किया है
Read More : अब नहीं पड़ेगी महंगे लैपटॉप खरीदने की जरूरत, महज 17 हजार में खरीद सकेंगे आप, मिलेंगे ये खास फीचर्स
पिछले सप्ताह जारी हुआ था आदेश
नवा रायपुर में नियमितिकरण की मांग को लेकर पिछले 28 दिनों से संविदा कर्मचारियों का आंदोलन जारी है। इन सभी ने सरकारी दफ्तरों में कामकाज बंद कर हड़ताल शुरू कर दी है। संविदा कर्मचारियों की प्रदेश में संख्या 45 हजार है। इन सभी कर्मचारियों पर सरकार ने कार्रवाई का ऐलान किया था। पिछले सप्ताह सरकार की ओर से संविदा कर्मचारियों के संबंध में एक आदेश जारी किया गया था। जिसमें लिखा गया था कि 3 दिन के भीतर अगर हड़ताल पर गए संविदा कर्मचारी और अधिकारी काम पर नहीं लौटे तो उनके खिलाफ एस्मा के तहत कार्रवाई होगी।












