Advertisement Carousel

अब नहीं पड़ेगी महंगे लैपटॉप खरीदने की जरूरत, महज 17 हजार में खरीद सकेंगे आप, मिलेंगे ये खास फीचर्स

नई दिल्ली: लैपटॉप खरीदने का प्लान है, तो आपके लिए खुशखबरी है। Jio ने अपने नए Reliance JioBook laptop को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। कंपनी का कहना है कि यह देश का सबसे किफायती 4G इनेबल लैपटॉप है। लैपटॉप की कीमत 17 हजार रुपये से भी कम है। इसकी बिक्री 5 अगस्त से शुरू होगी।

कंपनी का कहना है कि जियोबुक में एडवांस जियो ओएस ऑपरेटिंग सिस्टम है। इसका डिजाइन स्टाइलिश है और इसमें कई सारे इंटरेस्टिंग फीचर्स हैं। जियो का कहना है कि जियोबुक हर उम्र के लोगों के काम आएगा। चाहे ऑनलाइन क्लास में हिस्सा लेना हो, कोडिंग सीखना हो या फिर कोई नया काम सीखना हो – जैसे योग स्टूडियो शुरू करना या फिर ऑनलाइन ट्रेडिंग करना, नया जियोबुक लैपटॉप ऐसे कई काम में आपकी मदद करेगा।

Read More : आज बिलासपुर के युवाओं के साथ संवाद करेंगे सीएम भूपेश बघेल, इस जगह पर आयोजित होगा कार्यक्रम 

सबसे पहले जानिए कितनी है कीमत
ऑन न्यू JioBook Laptop की कीमत मात्र 16,499 रुपये है। कंपनी का कहना है कि इसकी बिक्री 5 अगस्त से शुरू होगी। इसे ऑनलाइन और ऑफलाइन Reliance Digital के साथ Amazon से खरीदा जा सकेगा।

इंट्रोडक्टरी ऑफर के तहत, जियो अपना नया JioBook laptop खरीदने वाले ग्राहकों को 12 महीनों के लिए 100GB क्लाउड स्टोरेज, एक प्रीमियम लैपटॉप कैरी केस और 12 महीनों के लिए क्विक हील सिक्योरिटी और पैरेंटल कंट्रोल मुफ्त दे रही है।

Read More : CG Vidhansabha Chunav : छत्तीसगढ़ के दो ऑब्जर्वर की नियुक्ति, जानें किसे मिली कमान 

लैपटॉप में 75+ कीबोर्ड शॉर्टकट हैं
यह JioOS पर चलता है, जिसे यूजर्स की सुविधा को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। JioOS की कुछ फीचर्स में आसान इंटरफेस, मल्टी-टास्किंग स्क्रीन और स्क्रीन ट्रांसपेरेंसी कंट्रोल शामिल हैं। लैपटॉप में 75+ कीबोर्ड शॉर्टकट हैं और इसमें एक राइट क्लिक मेनू के साथ एक मल्टी-जेस्चर ट्रैकपैड भी है। जियो का कहना है कि सीखने और मनोरंजन के एक्सपीरियंस को बढ़ाने के लिए JioOS पर कुछ इन-बिल्ट कैपेबिलिटी में वीडियो के रूप में तैयार एजुकेशनल कंटेंट के साथ JioTV, JioCloud गेमिंग और C/C++, Java, Python और Pearl जैसी कोडिंग लैंग्वेज में सीखने और कोड करने के लिए JioBIAN रेडी लिनक्स बेस्ड कोडिंग एनवायरनमेंट शामिल हैं। आप JioStore से कई अन्य ऐप्स भी डाउनलोड कर सकते हैं।