रायपुर। छत्तीसगढ़ के नवनियुक्त PCC चीफ दीपक बैज रायपुर पहुंच गए हैं। वे दिल्ली से रायपुर एयरपोर्ट पहुंच गए है। उनके स्वागत के लिए बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता एयरपोर्ट पहुंचे है। एयरपोर्ट में उनका आत्मीय स्वागत हुआ।वे एयरपोर्ट से राजीव भवन जाएंगे।
Read more: खत्म हुई मौसम की बेरुखी, राजधानी रायपुर में हो रही जोरदार बारिश…
बता दें की लोकसभा सांसद दीपक बैज को बीते दिनों कांग्रेस हाईकमान ने पीसीसी चीफ की कमान सौंपी है। इसी सिलसिले में वे कांग्रेस हाईकमान से मिलने दिल्ली गए थे। छत्तीसगढ़ कांग्रेस में इन दिनों बदलाव का दौरा चल रहा है। कल शाम को ही प्रदेश के 3 मंत्रियों के विभागों में फेरबदल किया गया है।
Read more: खत्म हुई मौसम की बेरुखी, राजधानी रायपुर में हो रही जोरदार बारिश…










