Advertisement Carousel

Airtel reacharge plan : एयरटेल ने लॉन्च किया सबसे सस्ता प्लान, 29 रुपये में मिलेगी ये खास सुविधा

नई दिल्ली: भारतीय एयरटेल ने एक नया डेटा ऐड-ऑन पैक पेश किया है जिसे शोर्ट टर्म के लिए टॉप-अप डेटा के रूप में डिज़ाइन किया गया है। एयरटेल के ये प्लान एक दिन की वैलिडिटी के साथ आते हैं। डेटा ऐड-ऑन प्लान्स की लिस्ट में सबसे लेटेस्ट प्लान 29 रुपए का है। आइए डिटेल में जानते हैं डेटा ऐड-ऑन प्लान्स के बारे में..

Read More : Cg Teacher Bharti : स्वामी आत्मानंद स्कूलों में संविदा भर्ती, इस दिन होगा इंटरव्यू 

एयरटेल 29 रुपये डेटा पैक कंपनी की लिस्ट में आने वाला लेटेस्ट डेटा प्लान है। 29 रुपये की कीमत वाला यह प्लान 2GB हाई-स्पीड डेटा प्रदान करता है, जो एक दिन के लिए वैलिड है। एक बार डेटा कोटा समाप्त हो जाने के बाद, अतिरिक्त डेटा के लिए यूजर्स से प्रति एमबी 50 पैसे का चार्ज लिया जाएगा। यह पैक उन लोगों के लिए बढ़िया है, जिन्हें ब्राउज़िंग, मैसेजिंग और लाइट वीडियो स्ट्रीमिंग जैसी इंटरनेट यूसेज के लिए कम मात्रा में डेटा की आवश्यकता होती है।