नई दिल्ली: एशिया कप 2023 का आयोजन श्रीलंका और पाकिस्तान में किया जा रहा है। कई मैच खेले भी जा चुके है। इसी बीच खबर आ रही है कि श्रीलंका के कोलंबो में होने वाले मुकाबले अब दूसरे स्टेडियम में शिफ्ट किए जा सकते हैं।
इस बार एशिया कप हाइब्रिड मॉडल के तहत वनडे फॉर्मेट में खेला जा रहा है। इसके तहत पाकिस्तान 4 मैचों की मेजबानी करेगा। वहीं फाइनल समेत 9 मुकाबले श्रीलंका में खेले जाएंगे। बारिश की वजह से 2 सितंबर को खेला गया भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला रद्द हो गया था। इस मैच का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था। एशिया कप के बाकी मैच बारिश की भेंट ना चढ़े इसलिए इससे जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है।
Read more : Cg vidhansbha election 2023 : मंत्री गुरु रूद्र कुमार का कांग्रेस भवन में विरोध, इस बात से नाराज है कार्यकर्ता
कोलंबो के मैच होंगे शिफ्ट
बताया जा रहा है कि श्रीलंका में होने वाले मैच को किसी और वेन्यू पर आयोजित किया जाएगा। एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) सुपर-4 स्टेज के सभी मुकाबलों को कोलंबों की जगह किसी दूसरे स्टेडियम में शिफ्ट करने के लिए फैसला ले सकता है। ग्रुप स्टेज में अब तक 4 मुकाबले खेले जा चुके हैं। अभी इस राउंड में 2 मैच और होने हैं।
Read more : Word cup india : विश्व कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान, इन खिलाड़ियों मिलेगा मौका, राहुल की जगह पक्की!
इन स्टेडियम में होंगे मुकाबले
ग्रुप स्टेज का कोई भी मुकाबला अब श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में नहीं खेला जाएगा। जबकि फाइनल समेत सुपर-4 स्टेज के सभी मुकाबले कोलंबो में ही खेले जाने हैं। इन मुकाबलों को पल्लेकेल या दांबुला में शिफ्ट किया जा सकता है।
दरसल कोलंबो में पिछले कुछ दिनों से तेज बारिश हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले कुछ दिनों तक यहां पर लगातार तेज बारिश होगी। यही वजह है कि कोलंबो के सारे मुकाबलों को शिफ्ट करने का फैसला किया गया है।














