Advertisement Carousel

रविवार को भी खुले रहेंगे स्कूल, सभी बच्चों व शिक्षकों की उपस्थिति होगी अनिवार्य, आदेश जारी

लखनऊ: All schools will open on Sunday आजादी के अमृत महोत्सव के तहत प्रदेश भर में चल रहे ‘हर घर तिरंगा’ व ‘मेरी माटी मेरा देश’ कार्यक्रम की वजह से राज्य के सभी सरकारी स्कूलों को खोलने का निर्देश दिया गया है। प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों को 9 अगस्त से 15 अगस्त तक खुले रहेंगे। रविवार 13 अगस्त को भी राज्य के सभी सरकारी स्कूल खुले रहेंगे। अमर उजाला की खबर के मुताबिक, प्रदेश भर के सरकारी स्कूलों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिससे देखते हुए रविवार को भी स्कूल खोलने का फैसला लिया गया है।

Read More : Delhi Service Act: दिल्ली सर्विस बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिली मंजूरी, अधिसूचना जारी

All schools will open on Sunday इस संबंध में महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद ने आदेश जारी किए है। ताकि, कार्यक्रम को सही तरीके से पूरा किया जा सके। बताया जा रहा है कि रविवार 13 अगस्त को स्कूल खुलने पर बच्चों के लिए मिड डे मील भी बनाया जाएगा, ताकि बच्चों को भोजन करने में परेशानी न हो।

Read More : गुरु- शिष्य का रिश्ता शर्मसार, टीचर ने स्टूडेंट के प्राइवेट पार्ट पर मारी छड़ी

रविवार को स्कूल खोलने के संबंध में आदेश जारी करते हुए महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद ने बताया हर घर तिरंगा व मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत 9 से 15 अगस्त तक स्कूलों में विशेष आयोजन किया जाएगा। ऐसे में स्कूलों को रविवार के दिन भी खोलने के निर्देश दिए गए। उन्होंने आदेश जारी करते हुए कहा कि रविवार 13 अगस्त को बच्चों के लिए एमडीएम यानी मिडे-डे-मील भी बनेगा, इसके लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।