CG News: नेपाल में आई भीषण बाढ़ और तबाही के बीच छत्तीसगढ़ के दो नागरिकों के अब तक लापता होने की जानकारी सामने आई है। मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अधिकारियों को तत्काल जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद राज्य सरकार ने नेपाल में मौजूद छत्तीसगढ़ के नागरिकों की जानकारी जुटाने और उनके परिजनों से संपर्क करने की प्रक्रिया तेज कर दी है।अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, अभी तक नेपाल में मौजूद छत्तीसगढ़ के 9 लोगों के संबंध में जानकारी सामने आई है। वहीं, लापता बताए जा रहे दो नागरिकों के परिवारों से प्रशासन ने संपर्क स्थापित कर लिया है। सरकार की ओर से दोनों की स्थिति का पता लगाने के लिए संबंधित स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं।
नेपाल की त्रासदी के बीच छत्तीसगढ़ सरकार की बढ़ी चिंता, दो नागरिकों की तलाश के लिए अब शुरू हुआ बड़ा अभियान













