Advertisement Carousel

Amritpal Singh Arrest Operation: अमृतपाल के उत्तराखंड या महाराष्ट्र में होने की आशंका, हरियाणा में महिला के घर ठहरा था पुलिस कर रही पूछताछ

Amritpal Singh Arrest Operation: ‘वारिस पंजाब दे’ के चीफ और खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह को फरार हुए 6 दिन हो गए छठे दिन भी पुलिस उसे पकड़ने में कामयाब नहीं हो पाई है. पुलिस सूत्रों के अनुसार अमृतपाल पंजाब से भाग गया है जिसके बाद वो हरियाणा में छुपा हुआ था. फिलहाल पुलिस को उत्तराखंड या महाराष्ट्र में होने का आशंका जाता रहे हैं. हरियाणा में अमृतपाल किसी महिला के यहाँ रुका हुआ था, अब पुलिस उससे पूछताछ कर रही है पुलिस जानने में जुटी हुई है की क्या महिला को मरित्पाल जनता था या महिला के घर वह जबरदस्ती घुसा था. पंजाब पुलिस की टीमें उत्तराखंड और महाराष्ट्र में रेड करने के लिए रवाना हो गई हैं।

read more: BJP President: बीजेपी ने इन चार राज्यों में बदला अध्यक्ष, क्या हैं नई नियुक्ति के मायने? पढ़ें पूरी खबर…

Amritpal Singh Arrest Operation: पंजाब के पड़ोसी राज्यों के अलावा उत्तराखंड में भी अमृतपाल के लिए अलर्ट जारी कर दिया गया है. साथ ही गुरुघरों की भी जाँच की जा रही है. अमृतपाल के साथी तजिंदर सिंह उर्फ गोरखा बाबा को लुधियाना में गिरफ्तार किया गया है। वह अमृतपाल का गनर है। पुलिस को जाँच के दौरान पता चला कि अमृतपाल को 158 विदेशी खतों से फंडिंग की जा रही थी. इसमें से 28 खातों से 5 करोड़ से ज्यादा की रकम भेजी गई थी.

read more: CG Rally in support of Amritpal: अमृतपाल के समर्थन में निकली रैली पर बोले सीएम बघेल -बिना सूचना दिए की गई नारेबाजी, बर्दाश्त नहीं किया जायेगा