कोलंबो: Sachitra Senanayake arrested श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर सचित्रा सेनानायके को बुधवार को मैच फिक्सिंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। खेल की भ्रष्टाचार जांच ईकाई ने उन्हें गिरफ्तार किया जब सुबह उन्होंने आत्मसमर्पण कर दिया। तीन सप्ताह पहले अदालत ने उनके विदेश जाने पर रोक लगा दी थी। सेनानायके पर लंका प्रीमियर लीग 2020 के मैचों में फिक्सिंग का आरोप है जिसमें उन्होंने कथित तौर पर दो खिलाड़ियों को मैच फिक्स करने के लिये उकसाया।
Read More : Road accident : दुर्ग में सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत, चार की उठी आर्थियां, एक का नहीं मिला शव
38 वर्षीय खिलाड़ी ने 2012 और 2016 के बीच एक टेस्ट, 49 वनडे और 24 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले। कोलंबो मुख्य मजिस्ट्रेट की अदालत ने कंट्रोलर जनरल को सेनानायके पर यात्रा प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया था जो तीन महीने की अवधि के लिए प्रभावी होगा।
Read More : 10 महीनें की बच्ची के पेट में हो रहा था दर्द, डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर निकाला जुड़वा भ्रूण, हर कोई रह गया हैरान
Sachitra Senanayake arrested अदालत को बुधवार को बताया गया कि खेल मंत्रालय की विशेष जांच इकाई ने अटॉर्नी जनरल के विभाग को पूर्व ऑफ स्पिनर के खिलाफ आपराधिक आरोप तय करने का निर्देश दिया था। सेनानायके ने श्रीलंका के लिए 49 वनडे में 53 विकेट और 24 टी20 में 25 विकेट लिए थे। उन्होंने 2012 में डेब्यू किया था और 2016 में आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था।













