Advertisement Carousel

एशिया कप टी-20, भारत व पाकिस्तान के बीच रविवार को खिताबी भिड़ंत…

दुबई। भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को एशिया कप टी-20 टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट के इतिहास में पहली बार दोनों टीमों के बीच फाइनल होगा। भारतीय टीम पहले ही फाइनल में पहुंच चुकी है जबकि पाकिस्तान ने गुरुवार को सुपर-4 मुकाबले में बांग्लादेश को 11 रन से हराकर फाइनल का टिकट कटाया।

टूर्नामेंट के इस सत्र में भारत और पाकिस्तान के बीच यह तीसरा मुकाबला होगा। आठ बार की पूर्व चैंपियन भारत ने आखिरी बार 2023 और दो बार की पूर्व चैंपियन पाकिस्तान 2012 में यहां खिताब जीता था। ऐसे में दोनों के बीच रोमांचक टक्कर होने की उम्मीद है।

बांग्लादेश के मुकाबले में टॉस हारकर पाकिस्तान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर के खेल में 8 विकेट के नुकसान पर 135 रन का स्कोर खड़ा किया था। इसके जवाब में बांग्लादेशी टीम 9 विकेट के नुकसान पर 124 रन ही बना सकी।