Advertisement Carousel

विधानसभा अध्यक्ष महंत, मुख्यमंत्री बघेल व मंत्रियों ने जांच करवाई अपनी सेहत की

विधानसभा में तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर लगा

विशेषज्ञ चिकित्सकों के साथ जांच की सुविधा भी

रायपुर। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंगलवार 14 मार्च को यहां विधानसभा में आयोजित 3 दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ किया। इस अवसर पर स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, उद्योग मंत्री कवासी लखमा, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, संसदीय सचिव श्रीमती रश्मि आशीष सिंह एवँ अधिकारीगण उपस्थित थे।

Also read:विधानसभा में मंत्रियों के लिए 10 करोड़ के लग्जरी रूम, एलईडी और डबल डोर से लेकर मीटिंग करने तक की व्यवस्था

शिविर में डॉक्टरों द्वारा विधानसभा अध्यक्ष डॉ. महंत, मुख्यमंत्री बघेल, स्कूल शिक्षा मंत्री टेकाम, उद्योग मंत्री लखमा, नेता प्रतिपक्ष चंदेल सहित उपस्थित जनप्रतिनिधियों के रक्तचाप और मधुमेह की जांच की गई। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उम्मीद जताई कि इस शिविर का लाभ सभी जनप्रतिनिधियों और यहां मौजूद लोगों को मिलेगा।

Also read:पहाड़ी कोरवा बच्चों ने पहली बार देखी विधानसभा की कार्यवाही

गौरतलब है कि विधानसभा में 14 मार्च से 16 मार्च तक तीन दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है। शिविर में मेडिसिन विशेषज्ञ, माइक्रोबायोलॉजी, स्त्री रोग विशेषज्ञ, रेडियो डायग्नोसिस, पैथोलॉजी और बायो कैमेस्ट्री की सुविधाएं उपलब्ध रहेगी ।