Advertisement Carousel

Delhi Election Result Latest Update: दिल्ली में 27 साल बाद भाजपा सरकार, AAP के कई दिग्गजों की हार, यहां देखिए VIP सीटों का हाल

नई दिल्लीः Delhi Election Result Latest Update दिल्ली विधानसभा चुनाव के रुझानों में भाजपा 27 साल बाद सत्ता में वापसी करती दिख रही है। दिल्ली में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। आम आदमी पार्टी के बड़े दिग्गजों की हार के बीच सीएम आतिशी चुनाव जीत गई हैं। जंगपुरा सीट से आप के मनीष सिसोदिया हार गए हैं। अरविंद केजरीवाल को भी हार मिली है। सीएम आतिशी जीत गई हैं। कुछ सीटों पर कांटे की टक्कर चल रही है। कभी भाजपा तो कभी आप बढ़त बना रही है। तो चलिए अब नजर डाल लेते हैं दिल्ली की चर्चित सीटों पर…

दिल्ली की 9 हॉट सीटें

सीट आम आदमी पार्टी बीजेपी आगे/पीछे
नई दिल्ली अरविंद केजरीवाल प्रवेश वर्मा आप हारी
जंगपुरा मनीष सिसोदिया तरविंदर सिंह मारवाह आप हारी
कालकाजी आतिशी रमेश बिधूड़ी आप जीती
बाबरपुर गोपाल राय अनिल कुमार आप आगे
शकूर बस्ती सत्येंद्र जैन करनैल सिंह बीजेपी आगे
मालवीय नगर सोमनाथ भारती सतीश उपाध्याय बीजेपी आगे
ग्रेटर कैलाश सौरभ भारद्वाज शिखा राय बीजेपी आगे
ओखला अमानतुल्लाह खान मनीष चौधरी आप आगे
पटपड़गंज अवध ओझा रवींद्र सिंह नेगी आप हारी

बता दें कि भाजपा ने पिछले चुनाव (2020) के मुकाबले वोट शेयर में 9% से ज्यादा का इजाफा हुआ। वहीं, AAP को 10% से ज्यादा का नुकसान हुआ है। कांग्रेस को भले ही एक सीट मिलती नहीं दिख रही, लेकिन वोट शेयर 2% बढ़ाने में कामयाब रही। भाजपा की पिछले चुनाव (2020) के मुकाबले 40 सीटें बढ़ीं। वहीं, AAP को 40 सीटों का नुकसान हुआ है। कांग्रेस इस बार भी खाली हाथ रहीं। एक भी सीट नहीं जीत सकी।