Advertisement Carousel

BJP meeting : बीजेपी प्रभारी ओम माथुर आज रायपुर में, कोर ग्रुप की होनी है बैठक

BJP meeting

रायपुर। BJP meeting :भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम माथुर 8 तारीख को होने वाले भाजपा कोर ग्रुप की बैठक में शामिल होने आज रायपुर पहुंच रहे है। यह बैठक भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में होगी। चुनावी वर्ष होने के चलते बैठक के कई मांयने निकले जा रहे है। भाजपा में सबसे ज्यादा दबाव जातिगत समीकरण को साधने पर होगा ध्यान। नए सिरे से विभिन्न समितियों के गठन की रायशुमारी होने की सम्भावना बताई जा रही है। इस बैठक में संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह समेत पदाधिकारी रहेंगे मौजूद। बीजेपी की बैठक के लिए प्रदेश प्रभारी ओम माथुर व सह प्रभारी नितिन नवीन आज अपने दो दिवसीय प्रवास पर रायपुर आ रहे है। प्रदेश महामंत्री ओपी चौधरी ने बताया कि सह प्रभारी नितिन नवीन सभी मोर्चों की एक संयुक्त बैठक लेंगे, जिसमें सभी मोर्चा के प्रभारी, अध्यक्ष व महामंत्री शामिल होंगे। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सभी मोर्चा प्रमुखों को मार्गदर्शन प्र व आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा होगी। प्रभारी ओम माथुर 08 अप्रैल को कोर कमेटी की बैठक में शामिल होंगे। अपने स्थापना दिवस के साथ ही एक माह तक पार्टी जब अपने कार्यक्रमों के जरिए ज़मीनी जनाधार बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित कर रही है।

Read More : TAJ MAHAL: ताजमहल गिराकर बनाई जाए दुनिया की सबसे खुबसूरत मंदिर, शाहजहां के प्यार की हो जांच, आखिर बीजेपी विधायक ने क्यों कही ये बात… 

BJP meeting : चौधरी ने बताया कि युवा मोर्चा सामाजिक न्याय सप्ताह के कार्यक्रमों के दौरान चिकित्सा शिविर, करियर काउंसलिंग के प्रोग्राम, सहभोज कार्यक्रम एवं स्वच्छता के कई कार्यक्रम 14 अप्रैल तक आयोजित करेगा। अजजा मोर्चा 8 अप्रैल को सभी जिलों में आत्मनिर्भर भारत के तहत जनजातीय युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने सम्मेलनों के माध्यम से जागरूक और रोजगार से सम्बन्धित योजनाओं की जानकारी देने के कार्यक्रम होंगे।इसी तरह प्रदेश के सिकल सेल प्रभावित क्षेत्रों में चिकित्सा शिविर लगाकर परीक्षण करने और इसके प्रति जागरूक किया जाएगा। 9 अप्रैल को किसान मोर्चा प्राकृतिक खेती पर जनजागरण अभियान चलाएगा। इसी तरह श्रीअन्न को लेकर शहरी क्षेत्रों में जनजागरण हेतु पैदल मार्च करेगा। महिला मोर्चा का अनुसूचित जाति की महिलाओं के साथ सहभोज का कार्यक्रम 10 अप्रैल को रखा जाएगा। पिछड़ा वर्ग मोर्चा के नेतृत्व में 11 अप्रैल को ज्योतिबाराव फुले की जयंती का कार्यक्रम रखा जाएगा। 12 अप्रैल को चिकित्सा शिविर और स्वच्छता के कार्यक्रम ,13 अप्रैल को जलाशयों का सफाई- वृक्षारोपण किया जाएगा। 14 अप्रैल को भाजपा अजा मोर्चा के तत्त्वावधान में बाबासाहब अम्बेडकर जयंती मनाई जाएगी ।इसमे अंबेडकर प्रतिमाओं को साफ करना ,माल्यार्पण व उनके योगदान के बारे में वक्ता वक्तव्य देंगे।