नई दिल्लीः CG Vidhansabha Election 2023 निर्वाचन आयोग ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव का एलान कर दिया है। दो चरणों में मतदान होगा। सात और 17 नवंबर को वोटिंग होगी। जबकि तीन दिसंबर को मतणगना होगी। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि सालाना ऑडिट रिपोर्ट अब डिजिटल मोड में देनी होंगी। हर चुनाव के बाद राजनीतिक दलों को 30 दिन से 75 दिन में यह रिपोर्ट देनी होती है कि उन्होंने चुनाव में कितना खर्च किया।
Read More : Election date in CG : प्रदेश में लागू हुई आचार सहिंता, दो चरणों में होगा मतदान, इस दिन आएगा रिजल्ट
17,734 मॉडल मतदान केंद्र होंगे
CG Vidhansabha Election 2023 मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि पांच राज्यों में आगामी विधानसभा चुनाव 2023 के लिए 679 विधानसभा क्षेत्रों में 1.77 लाख मतदान केंद्र स्थापित किए जाएंगे। 17,734 मॉडल मतदान केंद्र होंगे, 621 मतदान केंद्रों का प्रबंधन PwD कर्मचारियों द्वारा किया जाएगा और 8,192 PS पर महिलाएं कमान संभालेंगी।
नए मतदाताओं की उम्र 18 से 19 साल के बीच
60.2 लाख नए मतदाता पहली बार वोट डालेंगे। इनकी उम्र 18 से 19 साल के बीच है। 15.39 लाख वोटर ऐसे हैं, जो 18 साल पूरे करने जा रहे हैं और जिनकी एडवांस एप्लीकेशन प्राप्त हो चुकी हैं।














