Advertisement Carousel

CG MORNING NEWS : राज्यपाल रमेन डेका दिल्ली दौरे पर, सीएम साय का बस्तर प्रवास, विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल, बीएड और एमएड में प्रवेश शुरू…

congress leader murder news,congress leader murder case,congress leader murder incident,congress,congress leader murder in sarangarh,congress leader murder in sarangarh news,congress leader murder news in sarangarh,congress leader murder case in sarangarh,congress leader murder incident in sarangarh,युवा congress leader ने कहा,congress leader shot dead in bilaspur,firing on congress leader in bilaspur,cg congress,congress leader और कार्यकर्ता करेंगे मौन सत्याग्रह

रायपुर: राज्यपाल रमेन डेका का दिल्ली दौरा पर रहेंगे. वे नई दिल्ली में राज्यपालों के सम्मेलन में शामिल होंगे. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की अध्यक्षता में राष्ट्रपति भवन सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा. यह सम्मेलन 1 से 3 अगस्त तक आयोजित होगा. बता दें कि राज्यपाल रमेन डेका का शपथ ग्रहण समारोह बुधवार को ही हुआ था

सीएम साय का दौरा कार्यक्रम

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बस्तर जिले के प्रवास पर रहेंगे. निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री 01 अगस्त पूर्वान्ह 11.20 बजे स्वामी विवेकानंद विमानतल रायपुर से राजकीय विमान द्वारा बस्तर जिले के मुख्यालय जगदलपुर के लिए रवाना होकर 12.05 बजे मां दंतेश्वरी विमानतल जगदलपुर पहुंचेंगे.

मुख्यमंत्री जगदलपुर में दोपहर 12.10 बजे राजस्व कार्यालय परिसर जगदलपुर का लोकार्पण एवं महारानी अस्पताल में अन्नपूर्णा रसोई का शुभारंभ करेंगे. सीएम साय दोपहर 12.40 बजे शहीद गुण्डाधूर कॉलेज ऑडिटोरियम में आयोजित जिला स्तरीय महिला सम्मेलन में शामिल होंगे. इसके बाद वे अपरान्ह 2.30 बजे जगदलपुर से रवाना होकर 3.20 बजे रायपुर लौट आएंगे.

आज महतारी वंदन योजना की छठवीं किश्त होगी जारी

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज महतारी वंदन योजना की छठवीं किस्त जारी करेंगे. सीएम साय जगदलपुर प्रवास के दौरान वहां आयोजित जिला स्तरीय महिला सम्मेलन में शामिल होंगे और प्रदेश की महिलाओं को महतारी वंदन योजना के तहत 1000-1000 रूपए राखी त्यौहार का उपहार देंगे. इस मौके पर वे महतारी वंदन एप का भी शुभारंभ करेंगे.

बीएड और एमएड प्रशिक्षण सत्र 2024-26 में प्रवेश प्रारंभ

शासकीय शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय, शंकर नगर, रायपुर ने सत्र 2024-26 के लिए एमएड और बीएड विभागीय परीक्षार्थियों की प्रवेश हेतु आवेदन प्रक्रिया 01 अगस्त से प्रारंभ होगी. इच्छुक उम्मीदवार 1 अगस्त 2024 से 7 अगस्त 2024 तक एस.सी.ई.आर.टी. की आधिकारिक वेबसाइट http://scert.cg.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी 14 अगस्त 2024 तक संबंधित महाविद्यालय में जमा करानी होगी.

शासकीय शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय के प्राचार्य से मिली जानकारी के अनुसार एम.एड. में प्रवेश पूर्व परीक्षा के प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट सूची के अनुसार होगा, जबकि बी.एड. में चयन स्नातक परीक्षा के अंकों की वरीयता के आधार पर किया जाएगा. शासकीय शिक्षण संस्थानों में कार्यरत अध्यापक अपने संस्थान प्रमुख के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे. आवेदन प्रक्रिया की अंतिम तिथि तक सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन पत्र जमा करना अनिवार्य होगा. शासकीय शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय ने समस्त अभ्यर्थियों को निर्देशित किये हैं कि वे समय पर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करें और विस्तृत जानकारी के लिए महाविद्यालय से संपर्क करें.

बीजेपी प्रभारी नितिन नवीन आएंगे छत्तीसगढ़ दौरे पर

बीजेपी प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन छत्तीसगढ़ प्रवास पर आएंगे. नितिन नवीन 3 अगस्त को रायपुर आएंगे. उनके इस दौरे के दौरान निगम मंडलों में नियुक्तियों का ऐलान हो सकता है. संगठन की बैठक के बाद यह फैसला लिया जाएगा. जिसमें सीएम साय की दिल्ली में राष्ट्रीय नेताओं से चर्चा के दौरान सहमति बनने की खबर है.