Advertisement Carousel

CG Morning News : छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू की दस्तक, राज्यपाल डेका ने की घरों में तिरंगा लगाने की अपील, भाजपा महिला मोर्चा मनाएगा सावन महोत्सव

congress leader murder news,congress leader murder case,congress leader murder incident,congress,congress leader murder in sarangarh,congress leader murder in sarangarh news,congress leader murder news in sarangarh,congress leader murder case in sarangarh,congress leader murder incident in sarangarh,युवा congress leader ने कहा,congress leader shot dead in bilaspur,firing on congress leader in bilaspur,cg congress,congress leader और कार्यकर्ता करेंगे मौन सत्याग्रह

रायपुर: राज्यपाल रमेन डेका ने जनता से हर घर तिरंगा अभियान में शामिल होने की अपील है. राज्यपाल रमेन डेका ने कहा, हर घर तिरंगा अभियान में उत्साह से भाग लें. घरों में तिरंगा लगाएं और स्वतंत्रता दिवस सम्मान और गर्व के साथ मनाएं. यह अभियान देशभक्ति और एकता की भावना मजबूत करेगा. इस अभियान से ना केवल तिरंगा के प्रति व्यक्तिगत जुड़ाव होगा बल्कि राष्ट्र निर्माण की भावना भी सुदृढ़ होगी.

भाजपा महिला मोर्चा 11 अगस्त को कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में सावन महोत्सव मनाएगा. इसमें भाजपा के राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर के पदाधिकारी शामिल होंगे. भाजपा कार्यालय में सावन महोत्सव सुबह 11 बजे से शुरू होगा. इस कार्यक्रम में हरियाणा की पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल शामिल हैं. इसके अलावा मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी कौशल्या साय, भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडे, लता उसेंडी सहित महिला मोर्चा की सदस्य भी उपस्थित रहेंगी.

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस 14 अगस्त से संविधान यात्रा निकालने जा रही. इस दौरान कांग्रेसी सभी गांव और वार्डों में संविधान यात्रा के जरिए प्रभातफेरी निकालेगी. इस यात्रा में तिरंगा ध्वज, भारत का संविधान और महात्मा गांधी की तस्वीर लेकर निकलेंगे. देश के संविधान की रक्षा की प्रतिज्ञा भी दिलाएंगे.

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर स्वाइन फ्लू ने दस्तक दी है. छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू से दो महिलाओं की मौत से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है. कोरिया और जांजगीर चांपा में एक-एक महिलाओं की मौत हुई है. वहीं प्रदेश में स्वाइन फ्लू के 7 एक्टिव मरीज हैं. स्वास्थ्य विभाग ने लोगाें से सावधानी बरतने की अपील की है.