Advertisement Carousel

चाची पर आया भतीजे का दिल, भरी पंचायत में चाचा को पहचानने से किया इंकार

मधुबनी: Chachi Marry with Bhatija in Mandir प्यार के कई किस्से तो आपने सुना ही होगा, लेकिन आज हम आपको अजब प्रेम की गजब कहानी बताने जा रहे हैं। जहां दो बच्चे की मां ने गांव के ही खुद से 10 साल छोटे भतीजे से शादी रचा ली. सुनने में थोड़ा अजीब जरूर लग रहा होगा, लेकिन यह सच है. मामला बिहार के मधुबनी जिले के  रहिका थाना के डुमरी गांव की है. प्यार में पागल दो बच्चे की मां ने रिश्ते की भी परवाह नहीं की गांव के ही युवक सुजीत चौपाल को दिल दे बैठी. युवक की उम्र 26 साल बताई जा रही है. 36 वर्षीय महिला की ग्रामीणों ने युवक से शादी करा दी. रिश्ते में तो दोनों चाची-भतीजा लगते थे, लेकिन दोनों की नजदीकियां बढ़ गई चाची भतीजे पर दिल हार बैठी. फिर क्या दोनों के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हो गया दोनों एक-दूसरे से आए दिन छिप-छिपकर मिलने लगे.

Read More : हड़ताली संविदा कर्मचारियों पर एक्शन शुरू, यहां 211 लोगों को निकाला गया नौकरी से 

चाची का आया भतीजे पर दिल

Chachi Marry with Bhatija in Mandir महिला की सास की मानें तो युवक सुजीत दिन में महिला से आकर मिलता था रात में सास के सोने के बाद युवक महिला के पास घर में जाता था. ग्रामीणों की मानें तो युवक को घर से रंगे हाथ महिला के साथ बंद कमरे में पाया गया. जिसके बाद युवक को घर से निकालकर पहले पीटा फिर जब दोनों की कहानी गांव वालों को पता चला तो गांव वालों ने पूरे मामले की जानकारी महिला के पति को दी. महिला का पति दिल्ली में काम कर रहा था. अपने पत्नी की बेवफाई के बारे में जैसे ही पति को मालूम चला, वह तुरंत ही ट्रेन पकड़ कर गांव पहुंच गया.

Read More : सीएम भूपेश ने की PWD के कार्यों की समीक्षा, सड़कों को लेकर दिए अहम निर्देश 

पति को पहचानने से कर दिया इंकार

पति जब गांव पहुंचा तो उसने अपनी पत्नी के अफेयर की कहानी गांव वालों से भी सुना. इतना ही नहीं, हद तो तब हो गई जब पंचायत में पत्नी ने अपने पति को पहचानने से इंकार कर दिया. महिला मीना देवी बोलने लगी मैं उसी लड़के से शादी करूंगी. जिसके बाद पति दुखी पासवान ने भी फैसला किया कि अब यह महिला घर में नहीं रहेगी. वहीं, धीरे-धीरे यह मामला पूरे गांव आसपास के इलाकों में फैल गया. जिसके बाद लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई.

Read More : छत्तीसगढ़ शराब घोटले में ईडी ने फिर कसा शिकंजा, अनवर ढेबर सहित इन IAS अफसरों पर नोएडा में FIR दर्ज 

पुलिस ने कराई प्रेमी जोड़े की शादी

मामले की सूचना रहिका थाना को दी गई. मौके पर पुलिस पहुंची महिला व युवक से पूछताछ करने लगे, जिसके बाद उसके इच्छानुसार दोनों की शादी करा दी. महिला दो बच्चे की मां है एक 10 साल एक 6 साल का दो बेटा है. महिला को पति भी रखने के लिए तैयार नहीं हुआ. ऐसे में रहिका थाना ने प्रेमी जोड़े की शादी करा दी.