Advertisement Carousel

CG Vyapam Exam: छत्तीसगढ़ व्यापमं ने घोषित की 11 परीक्षाओं की तारीखें, 30 मई से 16 जून के बीच होंगे एग्जाम, आवेदन के लिए करना होगा इंतजार

रायपुरः CG Vyapam Exam छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) ने सोमवार देर शाम 11 अलग-अलग परीक्षाओं के लिए संभावित तारीखें घोषित कर दी हैं। प्री-एमसीए और पोस्ट बेसिक नर्सिंग के लिए 30 मई को सुबह और MSC नर्सिंग के लिए परीक्षा शाम को होगी। 30 मई की प्री एमसीए की परीक्षा सुबह होगी, उसी दिन पोस्ट बेसिक नर्सिंग की परीक्षा भी सुबह होगी जबकि 30 मई की शाम को MSC नर्सिंग की परीक्षा रखी गई है। 2 जून की सुबह बी.एड और शाम को डीएलएड की परीक्षाएं होनी है।

Read More : Matru-Pitru Divas: छत्तीसगढ़ के स्कूलों में 14 फरवरी को मनाएंगे मातृ-पितृ पूजन दिवस, विद्यार्थी अपने अभिभावकों के साथ आएंगे स्कूल

6 जून की सुबह पीईटी की परीक्षा होनी है। इसी दिन शाम को पीएचटी के एग्जाम्स होंगे। 13 जून की सुबह अभ्यर्थी बीएससी नर्सिंग की परीक्षाएं दे सकेंगे। इसी दिन शाम को प्री बी एस सी बी एड की परीक्षाएं भी होंगी। 16 जून की सुबह पीएटी की परीक्षाएं रखी गई हैं तो वहीं 23 जून को पीपीटी की परीक्षा इसके लिए तैयारी करने वाले अभ्यर्थी दिला सकेंगे।

Read More : Rahul Gandhi In CG: छत्तीसगढ़ में राहुल गांधी की न्याय यात्रा, बीजेपी पर जमकर बरसे, कहा- जातीय जनगणना देश का एक्स-रे

आवेदन की प्रक्रिया की जानकारी बाद में

CG Vyapam Exam व्यापम ने फिलहाल इन सभी 11 परीक्षाओं की तारीख तो जारी कर दी है लेकिन परीक्षा के लिए आवेदन की क्या पूरी प्रक्रिया होगी, इच्छुक अभ्यर्थी कैसे इसके लिए आवेदन जमा करेंगे। इसकी जानकारी बाद में व्यापमं देगी।