Advertisement Carousel

‘विपक्ष के लोग भड़काने की कोशिश करेंगे, मन शांत रखना’ वोटिंग से पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं को CM भूपेश का संदेश, जानें और क्या कहा उन्होंने

रायपुर : छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए दूसरे चरण का मतदान से पहेल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को संदेश दिया है। सीएम ने एक्स पर लिखा है कि विपक्ष के लोग कितनी भी भड़काने की कोशिश करे मन शांत रखना।

दरअसल, कई जगहों से बीजेपी और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच आपसी झड़प की खबरें सामने आई हैं। ऐसे में सीएम भूपेश ने एक्स पर लिखा है कि मेरे कांग्रेस के कार्यकर्ता साथियों! विपक्ष के कार्यकर्ता अगर आपके साथ कोई भी अभद्र टिप्पणी करते हैं या आपको भड़काने की कोशिश करते हैं, तब भी मन शांत रखना।

अक्सर पराजय के पूर्वानुमान के कारण ऐसी मनोदशा होती है। हमको मोहब्बत से रहना है, सबको गले लगाना है। सब अपने हैं, इनको भी हम पर ही भरोसा है। हमारी योजनाओं का लाभ इन सबको भी मिलेगा।

 

Read More : CG Election 2023: दूसरे चरण के लिए कल डाले जाएंगे वोट, 18833 पोलिंग बूथों के लिए रवाना हो रहे मतदान कर्मी, 958 उम्मीदवार मैदान पर 

1 करोड़ 63 लाख मतदाता डालेंगे वोट

प्रदेश में दूसरे चरण के लिए 1 करोड़ 63 लाख 14 हजार 479 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 81 लाख 41 हजार 624 पुरुष मतदाता, 81 लाख 72 हजार 171 महिला मतदाता और 684 तृतीय लिंगी मतदाता शामिल हैं। प्रदेश में 700 संगवारी मतदान केंद्र हैं, जहां सिर्फ महिला मतदान कर्मी ही पदस्थ रहेंगी। 70 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 958 उम्मीदवार अपना भाग्य आजमा रहे हैं। जिनमें 827 पुरुष, 130 महिला और एक तृतीय लिंग हैं।

शाम 5 बजे तक डाले जाएंगे वोट

बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के 9 मतदान केंद्र 75- कामरभौदी, 77-आमामोरा, 78-ओढ़, 90-बड़े गोबरा, 114-गंवरगांव, 118-गरीबा, 120-नागेश, 121-साहबीनकछार और 122-कोदोमाली में सुबह 7 बजे से 3 बजे तक मतदान होगा। बाकी 69 विधानसभा क्षेत्रों में सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक वोट डाले जाएंगे।