Advertisement Carousel

CM साय ने की सूर्यकिरण टीम की तारीफ, कहा – जवानों का जज़्बा आसमान से भी ऊंचा

रायपुर : CM साय ने सूर्यकिरण एयरोबेटिक डिस्प्ले देखकर जवानों की तारीफ की। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के अवसर पर नवा रायपुर में भारतीय वायु सेना की सूर्यकिरण एयरोबेटिक टीम ने आसमान में रोमांचक करतब दिखाए। सेंध तालाब के ऊपर हुए एयर शो में 9 हॉक एमके-132 फाइटर जेट्स ने एक साथ उड़ान भरते हुए ‘तिरंगा’, ‘हार्ट इन द स्काई’ और ‘एरोहेड’ जैसे शानदार फॉर्मेशन पेश किए।

छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण सम्मान घोषित, उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन करेंगे सम्मानित

ग्रुप कैप्टन अजय दशरथी ने सूर्यकिरण टीम का नेतृत्व किया, जबकि स्क्वॉड्रन लीडर गौरव पटेल, जो छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं, टीम का हिस्सा रहे। गौरव ने कहा कि यह शो उनके लिए बेहद खास रहा। वहीं फ्लाइट लेफ्टिनेंट कंवल संधू ने कमेंट्री की जिम्मेदारी संभाली और दर्शकों को हर करतब की जानकारी दी। शो शुरू होने से पहले तेलीबांधा से सेंध लेक तक करीब 5 किलोमीटर लंबा जाम लग गया था। आम लोगों के साथ वीआईपी वाहन भी जाम में फंसे रहे, जबकि एयरपोर्ट से सत्य साई हॉस्पिटल तक वाहनों की रफ्तार बेहद धीमी रही।

रायपुर में गूंजा आसमान: उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने देखा सूर्यकिरण टीम का रोमांचक एयर शो

https://www.youtube.com/watch?v=yIn4Jz4DVfs