Advertisement Carousel

विधानसभा सम्मेलन: CM विष्णुदेव साय ने फरसाबहार में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान में लिया हिस्सा

फरसाबहार : CM विष्णुदेव साय फरसाबहार पहुंचे है, जहां आयोजित विधानसभा सम्मेलन – आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान में शामिल हुए। मुख्यमंत्री साय ने कुनकुरी छठ घाट में सूर्य को दिया अर्घ्य:प्रदेश के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की

हर्षवर्धन राणे की फिल्म ने दुनियाभर में तोड़ा ‘सनम तेरी कसम’ का रिकॉर्ड, अब तक की इतने करोड़ की कमाई…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उनकी धर्मपत्नी कौशल्या साय ने आज छठ महापर्व के पावन अवसर पर जशपुर जिले के कुनकुरी छठ घाट में उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। मुख्यमंत्री साय ने प्रदेश की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए प्रदेशवासियों को छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि छठ पूजा सूर्य उपासना और सामाजिक समरसता का प्रतीक है।

CG Suicide Case: ससुराल वालों द्वारा प्रताड़ित महिला ने लिखा सुसाइड नोट, छत से कूदकर दी जान

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह उनके लिए अत्यंत सौभाग्य का अवसर है कि उन्हें अपने विधानसभा क्षेत्र में छठ महापर्व जैसे आस्था और श्रद्धा से जुड़े पर्व में शामिल होने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि कुनकुरी छठ घाट के सौंदर्यीकरण के लिए लगभग 5 करोड़ 17 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है, जिससे श्रद्धालुओं के लिए सुविधाओं का विस्तार होगा।