बलौदाबाजार: Congress MLA Devendra Yadav sent to jail भिलाई से कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को 3 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। कोर्ट ने रायपुर जेल के लिए वारंट जारी कर दिया है। देवेंद्र यादव को रात में ही पुलिस ने कोर्ट में पेश किया था। CJM बलौदाबाजार जिला कोर्ट पहुंचे थे। कोर्ट में भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। कोर्ट के बाहर बड़ी संख्या में देवेंद्र यादव के समर्थक भी है मौजूद रहे।
इसके पहले आज कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को भिलाई से गिरफ्तार कर बलौदाबाजार पुलिस रवाना हो गई है। देवेंद्र को लेकर बलौदा बाजार पुलिस बलौदाबाजार कोतवाली पहुंच गई है। कोतवाली के आसपास बेरिकेटिंग कर सील कर दिया गया है। कोतवाली को पुलिस छावनी बना दिया गया है। इधर मामले की सूचना मिलने के बाद बलौदा बाजार में कांग्रेसी इकठ्ठा हो गए हैं। कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को कल बलौदाबाजार पुलिस जिला कोर्ट की हॉलीडे कोर्ट में पेश कर सकती है। क्यों कि सोमवार को भी रक्षाबंधन के कारण अवकाश रहेगा।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया विरोध
Congress MLA Devendra Yadav sent to jail बता दें कि भिलाई कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी की जानकारी मिलने के बाद से छत्तीसगढ़ के कई जगहों से कांग्रेसियों द्वारा विरोध की खबरें सामने आयी हैं। बिलासपुर में भी कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी को लेकर विरोध में कांग्रेस समर्थक उतर गए हैं। कार्यकर्ताओं ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की है। शहर के नेहरू चौक में समर्थकों ने प्रदर्शन किया है
केशकाल में भी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया है। राज्य सरकार पर कानून के दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है। यहां पर भी पुलिस के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झूमाझटकी हुई है।कांग्रेस ने जल्द रिहाई ना होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
देवेंद्र यादव पर हिंसा भड़काने के आरोप
बता दें कि विधायक देवेंद्र यादव बलौदाबाजार आगजनी में आरोपी हैं। 10 जून को बलौदाबाजार कलेक्ट्रेट में हिंसा हुई थी। कांग्रेस नेता देवेंद्र यादव पर भीड़ को उकसाने के आरोप हैं। कई बार बलौदाबाजार पुलिस दे समन दे चुकी थी लेकिन देवेंद्र यादव थाने नहीं पहुंचे थे। आज कांग्रेस के पूर्व विधायक अरुण वोरा देवेंद्र के समर्थन में पहुंचे थे। बलौदाबाजार कलेक्ट्रेट को प्रदर्शनकारियों ने आग के हवाले कर दिया था। मामले में कई लोगों को आरोपी बनाया गया है। राजनीतिक दल व अन्य संगठनों के सैकड़ों आरोपियों पर मामले दर्ज हुए हैं।देवेंद्र यादव पर हिंसा भड़काने वाले बयान देने के आरोप लगाए गए हैं।











