Advertisement Carousel

आपत्तिजनक हालत में मिली बेटी और उसका प्रेमी, मां ने देख लिया, फिर

अतर्रा थाना क्षेत्र के बल्लान गांव में महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है. वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गए हैं. महिला की हत्या के पीछे और कोई नहीं उसकी बेटी ही थी. उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया. पुलिस और एसओजी टीम ने मृतिका की बेटी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है.

बता दें कि घटना बीते 30 जुलाई की है. थाना अतर्रा क्षेत्र के ग्राम चक्की पुरवा में एक महिला का शव तालाब में बरामद हुआ था. शव की पहचान ग्राम बल्लान की रजनिया पत्नी फूलचन्द्र के रुप में हुई थी. इस संबंध में मृतका के पति फूलचन्द्र की तहरीर पर अतर्रा थाना में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया था.

आपत्तिजनक हालत में मिली बेटी और उसका प्रेमी

जांच में पता चला कि मृतिका रजुलिया को अपनी बेटी नीतू वर्मा के गांव के ही एक युवक अतुल आरख के साथ प्रेम-प्रसंग का पता चल गया था. उसने अपनी बेटी और उसके प्रेमी को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था. फिर क्या था, बेटी ने अपने आशिक के साथ मिलकर मां को मौत के घाट उतारने की योजना बनाई.

तालाब में फेंका शव

बेटी ने ही रात में प्रेमी को घर पर बुलाया था. गांव का एक अन्य युवक भी हत्या में शामिल था. तीनों ने रात में सोते समय महिला की हत्या कर दी. आरोपियों ने पुलिस को भटकाने के लिए महिला के शव को गांव के बाहर तालाब में फेंक दिया था. फिलहाल पुलिस ने युवती और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है.