बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। सकरी थाना क्षेत्र के घुरू गांव में एक युवक ने पहले संतान नहीं होने पर अपनी पत्नी की सगी बहन से दूसरी शादी कर ली। दूसरी पत्नी से तीन बच्चे होने के बावजूद अब उसका झुकाव दूसरी महिला की ओर हो गया। आरोप है कि तीसरी शादी की मंशा से वह अपनी दोनों पत्नियों के साथ लगातार मारपीट कर रहा था। पुलिस ने शिकायत के बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दो पत्नियों के बाद तीसरी शादी की चाह! पत्नी और साली से की शादी, अब दोनों से मारपीट कर घर से निकाला











