बीजापुर। जिले के शांतिनगर इलाके में आपसी विवाद के दौरान हुए हमले का मामला अब हत्या में बदल गया है। घटना में गंभीर रूप से घायल युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मौत की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने पहले दर्ज हत्या के प्रयास के मामले में हत्या की धारा जोड़ते हुए जांच को आगे बढ़ा दिया है। इस मामले में आरोपी महिला को घटना के अगले दिन ही गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है।
बीजापुर में विवाद बना जानलेवा, घायल युवक की मौत के बाद हत्या का मामला दर्ज











