Advertisement Carousel

Tulika Karma Accident News : सड़क हादसे का शिकार हुई जिला पंचायत अध्यक्ष तूलिका कर्मा, मेडिकल कॉलेज किया गया रेफर

दंतेवाड़ा : Tulika Karma Accident News : दंतेवाड़ा से इस वक्त सड़क हादसे की एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां दो कार अनियंत्रित होकर आपस में टकरा गई। इस हादसे में कार सवार जिला पंचायत अध्यक्ष तूलिका कर्मा घायल हो गई है। वहीं इस हादसे में कार सवार दो अन्य लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। तीनों घायलों को इलाज के लिए जगदलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। बता दें कि, यह हादसा गीदम-जगदलपुर रोड पर ओवर टेक करते समय हुआ है।

जानकारी के मुताबिक तूलिका कर्मा की गाड़ी और सामने से आ रही वाहन में जोरदार टक्कर हुई. इस हादसे में तूलिका गंभीर रूप से घायल हो गई. उन्हें एंबुलेंस की मदद से डिमरापाल जिला अस्पताल पहुंचाया गया. घायल तूलिका कर्मा को रायपुर रेफर करने की तैयारी की जा रही है. बता दें कि घायल तूलिका कर्मा झीरम घाटी नक्सली हमले में मारे गए बस्तर टाइगर स्वर्गीय महेंद्र कर्मा की बेटी है.