कवर्धा : भाजपा जिला कार्यालय के उद्घाटन समारोह के दौरान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती और आगामी राजनीतिक रणनीति को लेकर स्पष्ट संदेश दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल का आधा समय पूरा हो चुका है और अब बचे हुए ढाई वर्ष पार्टी तथा सरकार के लिए निर्णायक साबित होंगे। ऐसे में सभी कार्यकर्ताओं को व्यक्तिगत मतभेद भुलाकर पूरी निष्ठा के साथ संगठन को मजबूत बनाने में जुटना चाहिए।
भाजपा कार्यकर्ताओं को डॉ. रमन सिंह का संदेश, ‘अब मतभेद छोड़िए, अगले ढाई साल संगठन के लिए पूरी ताकत से जुटिए’











