गौरेला-पेंड्रा मरवाही। Earthquake in Chhattisgarh छत्तीसगढ़ में आज रविवार तड़के भयानक भूकंप के झटके महसूस किये गए। जानकारी के मुताबिक, गौरेला-पेंड्रा मरवाही जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटके से चारों ओर अफरा-तफरी मच गई। साथ ही लोग घर छोड़कर सड़कों पर आ गए। हालांकि अभी इस बात की जानकारी नहीं मिली है कि भूकंप का केंद्र कहां और तीव्रता कितनी थी।वहीं, भूकंप के झटके महसूस किए जाने के बाद लोग घरों से बाहर निकल गए।
लोगों ने घरों में देखा तो अचानक सामान और पंखे हिलने लगे जिससे वे खौफ में आ गए और फ़ौरन घरों से बाहर निकल गए। मिली जानकारी के अनुसार गौरेला पेंड्रा मरवाही के कई इलाकों में सुबह 9:09 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिसके अफरातफरी मच गई। हालांकि अभी इस घटना से किसी के हताहत होने से नुकसान की जानकारी नहीं मिली है।










