Advertisement Carousel

Raipur : शिक्षित बेरोजगारों ने किया राजधानी में प्रदर्शन, सरकार से रखी ये मांग….

रायपुर: राजधानी रायपुर में आरक्षण को लेकर आज एक बड़ा प्रदर्शन देखने को मिला। 50%आरक्षण रोस्टर की मांग को लेकर छत्तीसगढ़ प्रशिक्षित डीएड व बीएड संघ के बैनर तले बड़ी संख्या में बेरोजगार अभ्यर्थी जुटें और आरक्षण की आवाज को उठाया। प्रदेश स्तरीय यह धरना प्रदर्शन रायपुर के बूढ़ा तालाब में आयोजित है। छत्तीसगढ़ प्रशिक्षित डीएड व बीएड संघ के प्रांतीय अध्यक्ष दाऊद खान के मुताबिक इस प्रदर्शन में हर वर्ग के अभ्यर्थियों का आह्वान किया गया था, जो आरक्षण की वजह से शैक्षणिक और शासकीय नौकरी से वंचित हो रहे हैं।

प्रदर्शन के जरिये छत्तीसगढ़ के अलग अलग जिलों के बेरोजगार युवा अपनी मांगों को सरकार तक पहुंचा रहे हैं। अभ्यर्थी धरना प्रदर्शन के जरिये छत्तीसगढ़ में रुकी हुई सभी शासकीय भर्ती को जल्द से जल्द जारी करने और आरक्षण की वजह से युवाओं को हुए नुकसान की भारपाई की मांग कर रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष दाऊद खान ने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार ने आरक्षण मामले को हाईकोर्ट व सुप्रीम कोर्ट में लंबित बताकर पिछले एक साल से शिक्षक सहित समस्त विभाग की भर्तियां रोक रखी है। आरक्षण का हवाला देकर शिक्षक, व्यायाम शिक्षक, छात्रावास अधीक्षक, ADO, लाइब्रेरियन, पटवारी, सब इंस्पेक्टर, सहकारिता जैसे बड़े बड़े विभागों में नियुक्तियां ठंडे बस्ते में डाल दी गयी है। प्रदेश में हजारो की संख्या में पद रिक्त है, जिसमे भर्ती का इंतजार छत्तीसगढ़ का युवा बेरोजगार पिछले एक साल से कर रहे है। इन पदों पर भर्ती न होने से युवाओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

जल्द शुरू हो भर्तियाँ, बेरोजगार परेशान-ललित साहू

छत्तीसगढ़ प्रशिक्षित डीएड बीएड संघ के सचिव ललित कुमार साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ के युवाओ को बेरोजगारी भत्ता की नही,उचित रोजगार की आवश्यकता है,छग विधानसभा में प्रदेश के मुख्यमंत्री ने शिक्षा विभाग के 60हजार से अधिक पदों की रिक्तता से सम्बन्धी जानकारी पेश की है,इसके साथ साथ छत्तीसगढ़ के समस्त विभाग में लाखों की संख्या में पद रिक्त है,जिसपर सरकार को तुरंत नोटिफिकेशन जारी कर भर्ती करनी चाहिए ताकि सभी पदों पर जल्द भर्ती होने से युवाओ को उचित रोजगार प्राप्त हो सकें।