Advertisement Carousel

CG BREAKING: सर्चिंग के दौरान जवानों और नक्सलियों में मुठभेड़, जवाबी कार्रवाई में भाग निकले नक्सली, मौके से 5-5 किलो के पाइप बम बरामद

नारायणपुर: नारायणपुर के कच्चापाल की पहाड़ियों पर आज सर्चिंग के दौरान जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्यवाही में नक्सली भाग निकले, और इस मुठभेड़ में कोई हताहत नहीं हुआ। मौके पर नक्सलियों द्वारा लगाए गए 5-5 किलो के पाईप बमों को जवानों ने सफलतापूर्वक निष्क्रिय कर दिया। इस संयुक्त कार्यवाही में डीआरजी, बस्तर फाइटर, और बी. एस. एफ. के जवान शामिल थे। मौके पर सुरक्षा बलों द्वारा सर्च ऑपरेशन जारी है। घटना कोहकामेटा थाना इलाके की है।