Advertisement Carousel

Box Office पर 7वें दिन भी ‘Stree 2’ ने की ताबड़तोड़ कमाई, इस साल की हिट फिल्मों में से एक बनी Shraddha की फिल्म …

एक्टर राजकुमार राव (Rajkummar Rao) और श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) की हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘स्त्री 2’ (Stree 2) का क्रेज लोगों के सिर पर चढ़ा हुआ है. इस फिल्म को दर्शकों का काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. साल 2018 में आई हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘स्त्री’ का सीक्वल है फिल्म ‘स्त्री 2’ (Stree 2). रिलीज के दिन बेहतरीन ओपनिंग के साथ फिल्म ने अपनी अच्छी शुरुआत की थी और अब एक हफ्ता पूरा हो चुका है. लेकिन इसका खुमार लोगों में कम नहीं हुआ है.

लोगों का इस फिल्म के लिए क्रेज वीकेंड से लेकर ऑफ्टर वीकेंड तक देखने को मिला है. फिल्म ‘स्त्री 2’ (Stree 2) बॉक्स ऑफिस पर काफी धमाल मचा रही है. अमर कौशिक द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने अपने पहले 6 दिनों में भारत में अनुमानित 255.35 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है. रिलीज के पहले हफ्ते में ही फिल्म ने शानदार कमाई की है.

‘स्त्री 2’ ने 7वें दिन भी की शानदार कमाई

बता दें कि ‘स्त्री 2’ (Stree 2) इस साल की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है. फिल्म ने सातवें दिन भी कमाई के मामले में बॉक्स ऑफिस पर अपना झंडे गाड़ दिया है. वहीं, अगर फिल्म के 7वें दिन की कमाई के बारे में बात करें तो, रिपोर्ट के मुताबिक ‘स्त्री 2’ (Stree 2) ने सातवें दिन अपनी कमाई में 20 करोड़ रुपए और जोड़ लिए, जिसके बाद फिल्म की टोटल कमाई 275.35 करोड़ हो गई है. ये फिल्म सिर्फ सात दिनों की कमाई है. फिल्म सात दिनों में 300 करोड़ का आंकड़ा पार करने को बिल्कुल तैयार है, जो एक से दो दिन में पूरे हो जाएंगे.

इस साल की हिट फिल्मों में से एक बनी ‘स्त्री 2’

रिपोर्ट के मुताबिक 21 अगस्त, बुधवार को ‘स्त्री 2’ (Stree 2) ने कुल मिलाकर 30.45 प्रतिशत हिंदी ऑक्यूपेंसी बनाए रखी. इन आंकड़ों के साथ, फिल्म का टोटल कलेक्शन आराम से 300 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर गया है, जिसके बाद ये साल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक बन गई है. ‘स्त्री 2’ (Stree 2) की सफलता बड़ी खास है, क्योकि फिल्म के साथ और कई फिल्म भी रिलीज हुई थी, जिसको इसने सीधी टक्कर दी. अक्षय कुमार की फिल्म ‘खेल खेल में’ और जॉन अब्राहम की ‘वेदा’ उसी समय रिलीज हुई थी, लेकिन ‘स्त्री 2’ (Stree 2) दर्शकों का एक बड़ा हिस्सा बनाने में कामयाब रही.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shraddha ✶ (@shraddhakapoor)