सरगुजा : खरीफ सीजन के दौरान किसानों को खाद की उपलब्धता और कीमतों को लेकर गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। धान की फसल के लिए जरूरी यूरिया और डीएपी खाद कथित रूप से निर्धारित दरों से कहीं अधिक कीमत पर बेचे जाने की शिकायतें सामने आ रही हैं। किसानों का कहना है कि खेती के महत्वपूर्ण समय में बढ़ती लागत ने उनकी चिंता बढ़ा दी है।
धान की खेती के बीच खाद बना किसानों की सबसे बड़ी चिंता, यूरिया-डीएपी के बढ़े दामों ने बढ़ाई मुश्किलें











