Advertisement Carousel

Halwa Ceremony Budget 2024: बजट से पहले पारपंरिक हलवा सेरेमनी, वित्त मंत्री ने कराया सभी का मुंह मीठा…

Halwa Ceremony Budget 2024: नई दिल्ली। केंद्रीय बजट 2024 के लिए बजट तैयार करने की प्रक्रिया के अंतिम चरण को चिह्नित करते हुए हलवा समारोह आज नॉर्थ ब्लॉक में केंद्रीय वित्त एवं कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण की उपस्थिति में आयोजित किया गया। बजट तैयार करने की “लॉक-इन” प्रक्रिया शुरू होने से पहले हर साल एक पारंपरिक हलवा समारोह आयोजित किया जाता है।

इसी क्रम में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पारंपरिक ‘हलवा’ सेरेमनी में शिरकत की। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने अपने हाथों से अधिकारियों और कर्मचारियों को हलवा परोसा। वहीं वित्त मंत्रालय ने एक्‍स पर एक पोस्‍ट में कहा, ‘केंद्रीय बजट 2024-25 के लिए बजट तैयारी की प्रक्रिया का अंतिम चरण आज नई दिल्ली में केंद्रीय वित्त और कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण की उपस्थिति में पारंपरिक हलवा सेरेमनी के साथ शुरू हुआ’।