रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष, भाजपा के वरिष्ठ नेता बनवारीलाल अग्रवाल का आज निधन हो गया। उन्होंने 78 साल की उम्र में अंतिम सांसें ली। उनके निधन से भाजपा में शोक की लहर है। बता दें कि बनवारी लाल अग्रवाल छत्तीसगढ़ (तत्कालीन मध्यप्रदेश) के कटघोरा विधानसभा क्षेत्र से पहली बार विधायक बने थे।
Gold Rate Today : धनतेरस पर सोने की खरीदारी पर ब्रेक! गोल्ड रेट में भारी उछाल, जानिए आपके शहर का हाल
बनवारी लाल ने पहली बार 1993 का विधानसभा चुनाव लड़ा और कांग्रेस के कृष्णलाल जायसवाल को 7,414 मतों के अंतर से हराया था। इसके बाद 1998 के विधानसभा चुनाव में भी उन्होंने इसी निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस के जय सिंह अग्रवाल को हराकर पुनः निर्वाचित हुए थे।
मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़ के विभाजन के बाद 2003 का विधानसभा चुनाव कटघोरा निर्वाचन क्षेत्र से वरिष्ठ कांग्रेस नेता बोधराम कंवर के खिलाफ लड़ा, लेकिन हार गए। इसके बाद, उन्होंने 2008 का विधानसभा चुनाव कोरबा से जयसिंह अग्रवाल के खिलाफ लड़ा और केवल 587 मतों के अंतर से हार गए।










