रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने लोक निर्माण विभाग में अधिकारियों और कर्मचारियों के संलग्नीकरण यानी अटैचमेंट और अतिरिक्त प्रभार देने की व्यवस्था को लेकर सख्त कदम उठाया है। विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने आदेश जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि शासन की अनुमति के बिना किए गए सभी संलग्नीकरण और अतिरिक्त प्रभार तत्काल प्रभाव से समाप्त माने जाएंगे।
लोक निर्माण विभाग में अटैचमेंट पर सरकार सख्त, बिना अनुमति किए गए सभी आदेश रद्द, अधिकारियों को लौटना होगा मूल पद पर











