Advertisement Carousel

आईसीसी महिला वनडे क्रिकेट विश्व कप, बारिश में धुला पाकिस्तान का इंग्लैंड को हराने का सपना…

कोलंबो। पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच बुधवार को खेला गया वनडे विश्व कप का मैच बारिश के कारण रद्द हो गया। दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला। बारिश के कारण मैच 31-31 ओवर का किया गया, जिसमें इंग्लैंड ने नौ विकेट पर 133 रन बनाए। पाक टीम को 113 रन का संशोधित लक्ष्य मिला। टीम ने 6.4 ओवर में बिना विकेट गंवाए ३४ रन बना लिए थे, लेकिन दोबारा बारिश आने से मैच धुल गया।

परिणाम के लिए 13.1 ओवर होने जरूरी थे

पाकिस्तान व इंग्लैंड मैच का परिणाम निकलने के लिए 13.1 ओवर का मैच होना जरूरी था क्योंकि ओवर 31-31थे। यदि ये मैच 50-50 ओवर का होता तो परिणाम निकलने के लिए दोनों पारियों में 20-20ओवर का खेल होना जरूरी होता। पाकिस्तान की टीम ने अब तक चार मैच खेले हैं और तीन हारे वे एक बेनतीजा रहा है। इस तरह वो सेमीफाइनल की होड़ से पूरी तरह से बाहर हो गई है।