Advertisement Carousel

होली पार्टी में जावेद अख्तर और शबाना आजमी ने एक-दूसरे को लगाया रंग, इन सेलेब्स ने भी किया एंजॉय

जावेद अख्तर और शबाना आजमी हर साल होली पार्टी होस्ट करते हैं। उनकी होली पार्टी काफी शानदार रहती है। इसका इंतजार रहता है कि कौन-कौन सी हस्तियां पहुंचेंगी। जावेद अख्तर और शबाना आजमी घर से बाहर निकलकर पपराजी के सामने आए और एक दूसरे को रंग लगाया। दोनों ने व्हाइट आउटफिट पहना और चेहरे पर लाल रंग ला रखा था। कैमरे के सामने भी उन्होंने होली खेली और एक-दूसरे के गालों पर रंग लगाया।

होली की मस्ती

जावेद और शबाना मीडिया के सामने आए तो उन्होंने हाथ उठाकर डांस किया और खुशी जाहिर की। होली की मस्ती में दोनों डूबे दिखे। पपराजी से वे बातें करते दिखे। फैन्स उन्हें होली की शुभकामनाएं दे रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

होली के रंग में रंगे सभी

होली पार्टी में फरहान अख्तर पत्नी शिबानी दांडेकर और उनकी बहन अनुषा दांडेकर के साथ पहुंचे। तीनों सेलेब्स ने व्हाइट आउटफिट पहना था। शबाना और जावेद की करीबी दोस्त नीना गुप्ता भी होली पार्टी का हिस्सा बनीं। उनके अलावा राहुल बोस, दीया मिर्जा, नंदिता दास और दिव्या दत्ता सहित अन्य पहुंचे। दीया और नंदिता ने एक दूसरे को रंग लगाया। दिव्या दत्ता ने सभी पपराजी के साथ भी होली खेली।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by HT City (@htcity)